उत्तराखंड आपदा के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों को दिल्ली के पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट (डीपीएमआई) द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूज चैनल, समाचार एजेंसी और विभिन्न अखबारों के पत्रकारों को शाल, प्रशस्ति पत्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली
उत्तराखंड आपदा के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों को दिल्ली के पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट (डीपीएमआई) द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूज चैनल, समाचार एजेंसी और विभिन्न अखबारों के पत्रकारों को शाल, प्रशस्ति पत्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से केदारनाथ कवरेज करने गए पत्रकार तो शामिल थे, साथ ही जो पत्रकार पहाड़ी क्षेत्र में रहकर पत्रकारिता करते है उन्हें भी सम्मानित किया गया।
इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मुख्य अतिथि थी उन्होंने कहा कि केदारनाथ की आपदा को रोकना किसी के बस में नहीं था लेकिन पत्रकारो ने जो कार्य किया वह असाधारण नहीं था।
उन्होंने कहा कि इस आपदा से कई लोग आहत हुए हैं लेकिन पत्रकारों ने विपरीत स्थितियों में समस्या को दुनिया के सामने रखा जो कि सराहनीय था लेकिन पत्रकारों को सम्मानित करने की पहल करना भी सराहनीय है।
इस सम्मान की पहल के लिए शीला दीक्षित ने डीपीएमआई के अध्यक्ष डा विनोद बछेती को धन्यवाद दिया।
इस अवसर पर जिन पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनमें सुशील बहुगुणा और हृदेश जोशी (एनडीटीवी), मंजीत नेगी (इंडिया टीवी), मनोज कंडवाल (सहारा टीवी), सुनील नवप्रभात (ईटीवी, उत्तरकाशी), अमनदीप भट्ट (टीवी100, घनसाली), कलूडा अभिनव (यूनीवार्ता), वेद विलास उनियाल (अमर उजाला), संदीप थपलियाल (अमर उजाला, रूद्रप्रयाग), मोहित डिमरी (राष्ट्रीय सहारा, रूद्रप्रयाग), अनुराग उनियाल (दैनिक जागरण, नई टिहरी) और राजेश बर्थवाल (फोटोग्राफर दैनिक जागरण, देहरादून) सहित 13 पत्रकारों को सम्मानित किया है।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *