Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ केदारनाथ में सबसे बड़े महोत्सव की तैयारी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा
उत्तराखंड न्यूज़पर्यटन समाचार

केदारनाथ में सबसे बड़े महोत्सव की तैयारी, मुख्यमंत्री ने की घोषणा

CM Photo 03, dt.01 January, 2016मुख्यमंत्री हरीश रावत ने साल 2016 में अपने पहले दिन की शुरुआत केदारनाथ से की। नए वर्ष की पहली सुबह भगवान केदार के चरणों में पहुंचकर मुख्यमंत्री ने पुनर्निर्माण के काम में जुटे कार्मिकों को गर्म कपड़े बांटे।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मकर संक्रांति से देहरादून से केदारनाथ के लिए 50 प्रतिशत छूट पर हवाई सेवा शुरू की जाएगी। इस सेवा का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बर्फ से आच्छादित बाबा केदार धाम के दर्शन और प्रकृति के दर्शन कराने हैं।

CM Photo 02, dt.01 January, 2016उन्होंने कहा कि जनवरी अंत या फरवरी मध्य में जब केदारनाथ में अत्यधिक बर्फ होती है, उस दौरान यहां केदार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निम को महोत्सव की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

शून्य से नीचे के तापमान और मुश्किल हालात में मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर केदारनाथ में काम करने वालों के हौसले बुलन्द हो गए।

इस मौके पर हरीश रावत के साथ प्रधान मुख्य सचिव राकेश शर्मा, निम के प्रिंसिपल कर्नल अजय कोठियाल, जिलाधिकारी राघव लांगर और उड्डयन सचिव अमित नेगी समेत कई आला अधिकारी मौजूद थे।

CM Photo 04, dt.01 January, 2016यहां पर ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया इसके लिये उत्तरकाशी से चार लोगों को यहां बुलाया गया है। इन चारों लोगों के बच्चे यहां पर पुनर्निर्माण कार्य में लगे हुए हैं।

केदारनाथ में निम के प्रभारी आमोद पंवार ने बताया कि पिलंग के सूरत सिंह, भरत सिंह, हुकुम सिंह और मदन सिंह को यहां मुख्यमंत्री के स्वागत के लिये बुलाया गया था उन्होंने यहां पर ढोल दमाऊ से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हिलमेल से खास बातचीत में बताया कि जल्द ही केदार घाटी में केदार महोत्सव मनाया जायेगा। इसके साथ की पर्यटकों को केदारनाथ लुभाने के लिए और कई कार्यक्रम भी किये जा रहे हैं।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...