उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं 12 मार्च से शुरू हो रही हैं। शिक्षा विभाग एक महीने से परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ है। परीक्षाओं को नकलविहीन व शांतिपूर्ण माहौल से संपन्न कराने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों ने कई बार बैठकें की। परीक्षा सेंटरों को नकल की दृष्टि से संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में बांटा गया है। परीक्षा केंद्रों के बाहर विशेष सुरक्षा बल तैनात किये जाएंगे तथा परीक्षा केंद्र से सौ मीटर तक के क्षेत्र में धारा 144 लागू रहेगी।
परीक्षाओं को शुचारू रूप से चलाने के लिए जिले के पुलिस अधीक्षकों व जिला अधिकारियों की संयुक्त बैठकें की जिससे दोनों में तालमेल बना रहे। जिला शिक्षाधिकारी गीता नौटियाल ने कहा कि विभाग ने बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 12 मार्च से 30 मार्च तक परीक्षाएं होनी है। परीक्षा संबंधी जानकारी रोजाना कंट्रोल रूम से दी जाएगी। हमारी पूरी कोशिश है कि कोई भी छात्र-छात्रा नकल न करे। साथ ही वह शांत व सहज माहौल में परीक्षा दें। विभाग की ओर से लिये गये निर्णय 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं एक ही पाली में होंगी।


Leave a comment