राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाईन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया इसमें सीएम त्रिवेन्द सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।
सीएम ने चमोली जिले के थाना पोखरी को सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित होने पर ट्राॅफी एवं एक लाख रूपये का चेक देकर सम्मानित किया। कृपाराम शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक, वंशबहादुर यादव, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, यशपालसिंह को सराहनीय सेवा पदक व इंस्पेक्टर भारत सिंह को उत्कृष्ट विवेचना साइबर क्राइम के लिए सम्मान से नवाजा गया।
इस मौके पर सीएम ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया। आजादी के बाद उन्होंने मजबूत इच्छा शक्ति से देश की रियासतों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। किसी भी देश, राज्य एवं बल की मजबूती के लिए एकता होना सबसे जरूरी है। समाज की शक्ति एकता से ही बढ़ती है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने समाज के हर वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किए। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र और पुलिस को मजबूती देने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार हो रहा है।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही और अनेक रियासतों का विलय कर उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। सरदार पटेल की जन्म जयन्ती के उपलक्ष में उत्तराखंड पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए।




Leave a comment