गुरुवार को हरिद्वार वन प्रभाग की रसियाबड़ रेंज में राजाजी राष्ट्रीय पार्क देहरादून, हरिद्वार, लैंसडौन और नरेंद्रनगर वनप्रभाग के फॉरेस्टर और रेंज अधिकारियों का प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। शिविर में देहरादून की गैर सरकारी संस्था एसीटी ने वनकर्मियों को जंगल की विषम परिस्थितियों में रहने का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण शिविर में वनकर्मियों को बताया है कि किस तरह वह जंगल में रहकर वन्यजीवों व पर्यावरण का ख्याल कर कार्य कर सकते हैं। राजाजी राष्ट्रीय पार्क के निदेशक एसपी सुबुद्धि ने बताया कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के पहले दिन देहरादून, हरिद्वार, नरेंद्र नगर और लैंसडौन के वनकर्मियों ने प्रशिक्षण हासिल किया। जंगल में कई बार परिस्थितियां इस तरह की होती हैं कि अचानक से फैसले करने पड़ते हैं। ऐसे में वनकर्मियों को प्रेरित करने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। देहरादून की एसीटी संस्था ने वनकर्मियों को प्रशिक्षण दिया।


Leave a comment