प्रतियोगिता का पहला मैच रामपुर व शंकरपुर-ए की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर की टीम 25-16 अंकों से विजेता रही। दूसरा मैच सेलाकुई व शंकरपुर-बी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कि शंकरपुर की टीम 25-23 अंकों से विजेता रही। फाइनल मुकाबला रामपुर व शंकरपुर-बी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें कि रामपुर की टीम 25-22 अंकों से विजयी रही। विजेता और उपविजेता टीमों को नेहरू युवा केंद्र के प्रभारी अधिकारी संजय मिश्र ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर शाइस्ता इकबाल, प्रदीप कुमार, जावेद, नइम, बृजेश, अरशद, सत्तार व असद आदि मौजूद थे।


Leave a comment