Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ ‘स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय’ अभियान की शुरूआत
उत्तराखंड न्यूज़

‘स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय’ अभियान की शुरूआत

CM Photo 08, dt.19 October, 2015मुख्यमंत्री हरीश रावत ने ‘स्वच्छ भारत स्वच्छ हिमालय’ अभियान के तहत बीएसएफ की साईकिल रैली को गंगोत्री के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कार्यक्रम बीजापुर हाउस में आयोजित किया गया था।

स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से बीएसएफ द्वारा दिल्ली से गंगोत्री के लिए साईकिल रैली का आयोजन किया गया है। इसके आगे गौमुख तक अभियान दल पैदल जाएगा। वहां से कूड़ा-कचरा को एकत्र किया जाएगा। वापसी में गौमुख से राफ्टिंग द्वारा ऋषिकेश आएंगे और वहां से साईकिलों द्वारा दिल्ली जाएंगे।

हरीश रावत ने स्वर्ण जयंति वर्ष पर बधाई देते हुए कहा कि जून 2013 की आपदा के बाद बचाव व राहत कार्यों में बीएसएफ सहित विभिन्न एजेंसियों की सराहनीय भूमिका रही थी।

राज्य दिवस के अगले दिन अर्थात् 10 नवम्बर को देहरादून में धन्यवाद दिवस का आयोजन कर सेना, वायुसेना, एनडीआरएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, पुलिस, बीएसएफ, बीआरओ, अन्य सैन्य व अर्द्धसैन्य बलों, सामाजिक संगठनों का जून 2013 की आपदा के बाद उत्तराखंड में राहत व पुनर्निर्माण कामों में सहयोग देने के लिए प्रदेश की ओर से आभार व्यक्त किया जाएगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड पुलिस के एडीजी अशोक कुमार सहित बीएसएफ के अधिकारी उपस्थित थे।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...