हर साल की तरह इस साल भी चारधाम यात्रा को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर ही यात्रा को
हर साल की तरह इस साल भी चारधाम यात्रा को लेकर काफी सावधानी बरती जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सभी यात्रियों से अपील की है कि वह अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखकर ही यात्रा को आरम्भ करें तथा स्वास्थ्य सम्बन्धी किसी भी असुविधा के लिए तुरन्त हेल्पलाइन नम्बरों पर सम्पर्क करें। स्वास्थ्य विभाग ने आगामी चारधाम या़़़त्रा के यात्रियों के लिए सुझाव एवं दिशा निर्देश भी जारी किये है। इस सम्बन्ध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों को पत्र भेजकर आवश्यक दिशा-निर्देश बताये है।
स्वास्थ्य मंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि वे अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहे। यात्रा पर आने से पूर्व अपना पूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण करा ले, साथ ही चिकित्सक द्वारा लिखी गई दवा पर्ची व दवाईयां पर्याप्त मात्रा में रखे। राज्य के भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए गर्म कपड़े भी साथ में रखे। पर्वतीय और ऊंचाई वाला क्षेत्र होने के कारण हृदयरोग, स्वाॅस रोग, मधुमेह एवं अन्य हाई एल्टीटयूड संबंधी रोग के रोगी अधिक सावधानी बरतें। धूम्रपान व मादक पदार्थों का सेवन न करें।
उन्होंने पत्र में यह भी बताया है कि चारधाम यात्रा के दौरान यदि यात्रियों में कुछ विशेष लक्षण उत्पन्न हो, तो तत्काल चारधाम यात्रा मार्ग में उपलब्ध चिकित्सा सेवाओं का लाभ प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की आकस्मिकता होने पर 108 व 100 नम्बर पर सम्पर्क करें। लक्षणों में सांस फूलना, छाती में दर्द होना, दिल की धड़कन तेज होना, बेहोशी व चक्कर आना, मितली, उल्टी आना, सिरदर्द व घबराहट का होना तथा हाथ पांव व होंठों का नीला पड़ना शामिल है।
श्री नेगी ने यह भी बताया है कि उत्तराखण्ड में चारधाम यात्रा आगामी 13 मई, 2013 से प्रारम्भ होकर नवम्बर के प्रथम सप्ताह तक संचालित होगी। इस यात्रा में करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु, तीर्थ यात्री एवं सैलानी उत्तराखण्ड में आते है।
उत्तराखण्ड में बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री व यमुनोत्री के अतिरिक्त सिक्खों के प्रसिद्ध पवित्र स्थल गोविन्दघाट एवं विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी, के भ्रमण पर हेतु लाखों की संख्या में पर्यटक आते है।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *