राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर से ‘डिजिटल उत्तराखंड’ का आगाज किया जायेगा और अगले छः महीने में उत्तराखंड सचिवालय ई-आॅफिस में तब्दील हो जायेगा। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) का गठन नये प्रोफेशनल संगठन के रूप में किया जायेगा। मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने 6
राज्य स्थापना दिवस 9 नवम्बर से ‘डिजिटल उत्तराखंड’ का आगाज किया जायेगा और अगले छः महीने में उत्तराखंड सचिवालय ई-आॅफिस में तब्दील हो जायेगा। सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) का गठन नये प्रोफेशनल संगठन के रूप में किया जायेगा। मुख्य सचिव राकेश शर्मा ने 6 नवम्बर को सचिवालय में आईटीडीए के सामान्य प्रबंध समिति की अध्यक्षता करते हुए यह निर्णय लिये।
मुख्य सचिव ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी भवन बनकर तैयार हो गया है। डाटा सेंटर स्थापना का कार्य चल रहा है तथा स्टेट डाटा सेंटर में ही सभी विभाग के सर्वर होस्ट होंगे। उन्होंने निर्देश दिये कि डिजिटल उत्तराखंड के तहत प्रदेश के अंतिम छोर तक क्षैतिज और उध्र्वाधर कनेक्टिविटी उपलब्ध कराई जायेगी। अगले छः महीने में सचिवालय में पेपरलेस आॅफिस व्यवस्था लागू हो जायेगी। सभी कार्यालयों की नेटवर्किंग हो जायेगी तथा पूरा सचिवालय परिसर वाई फाई जोन हो जायेगा। ब्लाॅक स्तर तक वीडियो कांफ्रंेसिंग की सुविधा उपलब्ध हो जायेगी इसके अलावा लैंड रिकार्ड भी डिजिटल हो जायेंगे।
मुख्य सचिव ने कहा कि डिजिटल उत्तराखंड के लिए जरूरी है कि आईटीडीए को नये आधुनिक स्वरूप में लाया जाय। सामान्य प्रबंधन समिति (गवर्निंग बाॅडी) ने वर्तमान आईटीडीए को भंग कर पुनर्गठन का निर्णय लिया। प्रस्तावित आईटीडीए में मुख्य सचिव, चेयरमैंन, सचिव आईटी, वाइस चेयरमैन, अपर सचिव आईटी सीईओ होंगे। इसके अलावा एक एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर, चार जनरल मैनजर, चार डिप्टी जनरल मैनेजर और सभी जनपदों में असिस्टैंट जनरल मैनेजर होंगे। सभी अधिकारियों के साथ डाटा इंट्री आपरेटर और मल्टी पर्पज वर्कर भी होंगे।
हिलमेल ब्यूरो







Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked with *