Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ शहादत को सलाम, उत्तराखंड के सपूत राहुल रैंसवाल के नाम पर चंपावत का कॉलेज
उत्तराखंड न्यूज़

शहादत को सलाम, उत्तराखंड के सपूत राहुल रैंसवाल के नाम पर चंपावत का कॉलेज

हिल मेल ब्यूरो, देहरादून

आतंकियों से लोहा लेते हुए पुलवामा में शहीद हुए चंपावत के लाल राहुल रैंसवाल का कॉलेज अब उनके नाम से जाना जाएगा। उत्तराखंड सरकार ने शासनादेश जारी करते हुए चंपावत के आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज का नाम अब ‘शहीद राहुल रैंसवाल राजकीय इंटर कॉलेज’ किए जाने की घोषणा की है। इस कॉलेज से राहुल ने अपनी शिक्षा ग्रहण की थी।

स्थानीय लोगों ने सरकार के इस फैसले पर प्रसन्नता जाहिर की है। लोगों का कहना है कि सरकार के इस फैसले से युवाओं में उत्तराखंड के वीर सपूत की तरह देशसेवा करने का जज्बा और राष्ट्रप्रेम पैदा होगा।

क्षेत्रवासियों ने इस कदम को शहीद राहुल रैंसवाल के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि बताया। लोगों का मानना है कि अब बच्चों में राहुल के समान बहादुर और साहसी बनने की प्रेरणा मिलेगी। 27 फरवरी को जारी आदेश में बताया गया है कि राज्यपाल महोदय की स्वीकृति के बाद विद्यालय का नाम तत्काल प्रभाव से परिवर्तित किया जाता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...