Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ पलंग के नीचे उगाया मशरूम… मुंगेर की वीणा ने अब शेयर की अपनी कहानी
उत्तराखंड न्यूज़
पलंग के नीचे उगाया मशरूम… मुंगेर की वीणा ने अब शेयर की अपनी कहानी
munger bihar veena devi on pm modi social accounts
<p style=”text-align: left;”>हिल मेल ब्यूरो, नई दिल्ली
<p style=”text-align: left;”>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कानपुर की कलावती के बाद मुंगेर, बिहार से अगली कहानी शेयर की वीणा देवी ने। वह कहती हैं कि जहां चाह वहां राह… इच्छाशक्ति से सब कुछ हासिल किया जा सकता है। #SheInspiresUs के साथ उन्होंने लिखा, ‘मेरी वास्तविक पहचान पलंग के नीचे एक किलो मशरूम की खेती से शुरू हुई थी। लेकिन इस खेती ने मुझे न केवल आत्मनिर्भर बनाया, बल्कि मेरे आत्मविश्वास को बढ़ाकर एक नया जीवन दिया।'
<p style=”text-align: left;”>उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। अगर देश की नारी शक्ति ठान ले तो घर के अपने कमरे से ही अपनी यात्रा शुरू कर सकती है। इसी खेती की वजह से मुझे सम्मान मिला। मैं सरपंच बनी। मेरे लिए खुशी की बात है कि अपने जैसी कई महिलाओं को ट्रेनिंग देने का अवसर भी मिल रहा है।
<p style=”text-align: left;”>वीणा कहती हैं कि आज मुंगेर की महिलाएं पूरे देश के सामने एक मिसाल पेश कर रही हैं। घर में खेती से लेकर उपज को हाट में बेचने तक सारा जिम्मा खुद अपने कंधों पर उठाती हैं। इसलिए मैं देश की सभी महिलाओं से यही कहूंगी – बाहर निकलिए, खुद काम कीजिए और तब देखिए कितना अच्छा लगता है।
Written by
Hill Mail
हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।
Leave a comment
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Related Articles
प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान
उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...