Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना: उत्तराखंड में मजदूरों-गरीबों को वित्तीय मदद, 3 महीने का एडवांस राशन
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना: उत्तराखंड में मजदूरों-गरीबों को वित्तीय मदद, 3 महीने का एडवांस राशन

corona update by uttarakhand government news

आने वाले दिनों में लोगों को अनाज का संकट न हो इसके लिए सरकार अप्रैल के पहले हफ्ते तक 3 माह का एडवांस राशन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराएगी।

उत्तराखंड सरकार कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगातार अहम कदम उठा रही है। राज्य में 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन है। राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने की स्थिति में क्या एक्शन प्लान होगा, इसका निर्धारण कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इसके लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। श्रीनगर, अल्मोड़ा, देहरादून व हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को कोरोना उपचार के लिए प्रयोग किया जाएगा। इन अस्पतालों की ओपीडी को अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किया जाएगा। हल्द्वानी, श्रीनगर मेडिकल कॉलेज 3 माह के लिए डॉक्टरों की भर्ती कर सकते हैं।

त्रिवेंद्र सिंह रावत की अपील

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/videos/1091331744533572/

 

वीडियो साभार – Trivendra Singh Rawat

राज्य सरकार की ओर से COVID19 के टेस्ट के लिए IIP देहरादून और AIIMS को टेस्टिंग सेंटर के लिए अनुमोदित किया गया है। वर्तमान में हल्द्वानी में कोविड टेस्टिंग सेंटर के तौर पर काम कर रहा है।

कोरोना के बाद उपजे हालातों में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की मदद व जनता की तात्कालिक मदद के लिए ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, नैनीताल जिलों में 3-3 करोड़ रुपये व अन्य जिलों को 2-2 करोड़ का फंड शीघ्र दिया जा रहा है। लोगों को अनाज का संकट न हो इसके लिए अप्रैल के पहले हफ्ते तक 3 माह का एडवांस राशन सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा।

इस बीच, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेश के लोगों से अपील की है कि वे घर में रहें, बाहर ना निकलें और सरकार को कड़े कदम उठाने के लिए बाध्य ना करें। लोग स्वतः ही अपने पर कर्फ्यू लगाएं। सीएम ने कहा कि आप सरकार का सहयोग करें और अपने परिवार और समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...