शराब के ठेके को लेकर ग्राम बिनक के लोगों में आक्रोश है लोगों ने ठेके को जनहित में तत्काल बंद करने का आवाहन किया है। इसको लेकर क्षेत्र के पूरे जनमानस में गुस्सा है और शान्ति भंग होने का खतरा पैदा हो गया है। क्योंकि शराब के ठेके के आस-पास असामाजिक तत्वों का जमघट लगा रहता है।
क्षेत्रीय जनता-विशेषकर महिलाएं भीषण गर्मी के बावजूद कई दिनों से शान्तिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर रही है। उनकी मांग है कि ठेके को तुरन्त बंद करवाया जाए। जिससे क्षेत्र में व्याभिचार न फैल पाये और स्कूल-काॅलेज के विद्यार्थियों का जीवन नष्ट होने से बच सके।


Leave a comment