13 दिन में चार वर्जिन पीक पर चढ़ाई के लिए NIM का नाम लिम्का बुक में दर्ज

13 दिन में चार वर्जिन पीक पर चढ़ाई के लिए NIM का नाम लिम्का बुक में दर्ज

दुनिया में अपनी पहचान बना चुके नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (Nehru Institiute of Mountaineering) के नाम एक और उपलब्धि जुड़ गई है। इस संस्थान को 14 नवंबर 1965 को स्थापित किया गया था। यह भारत के प्रमुख पर्वतारोहण संस्थानों में से एक है। यह बच्चों और बड़ों को पर्वतारोहण और अन्य साहसिक प्रशिक्षण देता है।

नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) और उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद की संयुक्त टीम ने अक्टूबर 2018 में 13 दिन के अंतराल में गंगोत्री हिमालय की चार अनाम चोटियों का आरोहण कर रिकॉर्ड बनाया था। इंडियन माउंटेनियरिंग फाउंडेशन ने इन अनाम चोटियों का आरोहण पहली बार किए जाने का प्रमाण पत्र भी दिया था। अब नेहरू पर्वतारोहण संस्थान के नाम इसको लेकर एक और उपलब्धि जुड़ गई है।

दो साल पहले इन चार अनाम और कभी न चढ़ी गई चोटियों को एकसाथ फतह करने के लिए संस्थान का नाम लिम्का बुक ऑफ इंडिया रिकॉर्ड में दर्ज हुआ है। दरअसल, रिकॉर्ड दर्ज करने की अपनी कुछ प्रक्रिया होती है, जिसमें समय लगता है।

कुछ दिनों पहले संस्थान के अधिकारियों को प्रमाण पत्र मिला है। NIM के प्राचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में हुए इस अभियान में पर्वतारोही टीम ने गंगोत्री घाटी स्थित 6566 मीटर, 6557 मीटर, 6126 मीटर और 6086 मीटर ऊंची चार अनाम चोटियों पर तिरंगा फहराया था।

लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम ने आईएमएफ से इस अभियान की जानकारी जुटाकर जांच की और हाल में संस्थान को प्रमाण पत्र सौंपा। अब संस्थान इस अभियान को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए भेज रहा है। आपको बता दें कि चार अनछुई चोटियों का आरोहण करने के बाद इस संपूर्ण पर्वत श्रृंखला को अटल श्रृंखला नाम देने की घोषणा की गई।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this