गढ़वाल राइफल्स में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें…

गढ़वाल राइफल्स में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवा ध्यान दें…

कोरोना महामारी ने आम से लेकर खास सबको प्रभावित किया है। कामकाज रुक गए हैं, यात्री ट्रेनें बंद हैं, लोग अपने घरों में कैद रहने के लिए मजबूर है। देश में चल रहे लॉकडाउन के बीच भारतीय सेना ने गढ़वाल राइफल्स में भर्ती होने की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए नई जानकारी साझा की है। विस्तार से पढ़ें पूरी बात-

कोरोना वायरस ने लोगों की जीवन शैली के साथ-साथ हर कामकाज को प्रभावित किया है। ऑफिस बंद हैं या तो सीमित कर्मचारियों के साथ सामाजिक दूरी का पालन करते हुए खुल रहे हैं। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है, गलियों में चहल-पहल गायब है क्योंकि देश में कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में सेना में भर्ती होकर देशसेवा का सपना संजोए हुए उत्तराखंड के युवाओं के लिए नया अपडेट है।

14 मई से 27 मई 2020 तक गढ़वाल मंडल के युवाओं के लिए कोटद्वार में होने वाली भर्ती रैली सेना ने टाल दी है। यह फैसला भी सामाजिक दूरी को बनाए रखने के लिए लिया गया है। फिलहाल लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाया गया है लेकिन उसके बाद भी एहतियात बरतना जरूरी होगा। अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेना ने जानकारी दी है कि कोटद्वार भर्ती रैली कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दी गई है। यह भी कहा गया है कि पहले से किए सभी आवेदन आगे मान्य होंगे।

पढ़ें- वाह! कोरोना से निपटने में उत्तराखंड देश में तीसरे नंबर पर

 

पोर्टल पर जारी बयान में कहा कि नई तारीखों की जानकारी बाद में दी जाएगी। आपको बता दें कि उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के युवा इसके लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे थे। गढ़वाल राइफल्स की भर्ती प्रक्रिया को लेकर 18 मार्च से सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराने की घोषणा की गई थी।

रजिस्ट्रेशन के लिए डोमेसाइल और जन्मतिथि प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य था। सेना में भर्ती होने के इच्छुक अभ्यर्थियों का 45 फीसदी अंकों के साथ दसवीं उत्तीर्ण करना भी अनिवार्य था।

कैसे पहाड़ों के लिए ‘वरदान’ बना लॉकडाउन, पढ़िए

उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार और देहरादून के युवाओं के वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन के लिए 18 मार्च से एक मई की समयावधि निर्धारित की गई थी। इसके बाद भर्ती प्रक्रिया 14 मई से 27 मई के बीच चलाई जानी थी, जो अब कोरोना वायरस के कारण टाल दी गई है। गौरतलब है कि यह भर्ती जीडी, तकनीकी, नर्सिंग असिसटेंट, क्लर्क, ट्रेड्समैन के पदों के लिए होनी है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this