उत्तराखण्ड में भारी बारिश से लोगों का जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। उत्तरकाशी में 3 अगस्त की रात बादल फटने से कई लोग पानी में बह गये। प्रशासन ने अभी 7 लोगों की मौत की पुष्टि की है।
जनपद चमोली, नैनीताल सहित पूरे प्रदेश में भारी मूसलाधार वर्षा हो रही है। उत्तरकाशी में गंगोरी पुल के बहने व मूसलाधार वर्षा से यमुनोत्री राजमार्ग बंद हो गया है। यात्री जहां तहां मोटर मार्ग अवरूद्ध हो जाने से फंसे हुए है।
बदरीनाथ मार्ग पर अभी भी हजारों लोग फंसे हुए है। श्रीनगर के समीप बनने वाले बांध में भी नदी का जलस्तर बढ़ने से पूरे क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
भारी बारिश के कारण प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में अनेकों स्थानों पर सड़क मार्ग अवरूद्ध हो गये हैं। जिससे लोगों का काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।


Leave a comment