देहरादून के बाजारों में फिर लौटेगी रौनक, जानें कब कौन सी दुकान खुलेगी

देहरादून के बाजारों में फिर लौटेगी रौनक, जानें कब कौन सी दुकान खुलेगी

देहरादून के दुकानदारों और खरीदारी की राह देख रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए कुछ शर्तों के साथ 11 मई से कुछ दुकानें खुलने जा रही है। कोरोना को फैलने से रोकने के लि देश में लॉकडाउन 17 मई तक लागू है, ऐसे में ये रियायतें फिलहाल तभी तक के लिए हैं।

वैसे तो लॉकडाउन 3.0 अभी 17 मई तक चलने वाला है पर सरकार धीरे-धीरे अर्थव्यवस्था, कंपनियों, बाजारों, दफ्तरों को खोलना शुरू कर चुकी है। इसी क्रम में अब देहरादून के बाजार में खुलने जा रहे हैं। जी हां, सोमवार यानी 11 मई से दून की कुछ दुकानें खुली दिखेंगी। हालांकि इसमें शर्त भी रखी गई है। आइए विस्तार से समझते हैं कि कौन सी दुकान खुलेगी और कौन सी बंद रहेगी।

सोमवार से देहरादून में शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोले जा सकते हैं। शर्त यह है कि एक दिन का गैप देना होगा, जैसे सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को शॉपिंग कॉम्पलेक्स खोला जा सकेगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिन शॉपिंग कॉम्पलेक्स में सेंट्रलाइज्ड एसी है या कॉम्पलेक्स में जो प्रतिष्ठान इस सुविधा से युक्त हैं, उन्हें खोलने पर पाबंदी रहेगी। उन शॉपिंग कॉम्पलेक्स में जहां दुकानों में सिंगल एसी लगे हैं, उन्हें बंद रखा जाएगा। निर्देश में साफ है कि शॉपिंग मॉल अभी खोला नहीं जाएगा।

पढ़ें- ग्रीन जोन उत्तरकाशी में मिला कोरोना का मरीज

अधिकारियों का कहना है कि रेड से ऑरेंज जोन में आने के बाद दून की स्थिति लगातार सुधर रही है। एक-एक कर कंटेनमेंट जोन भी घट रहे हैं। ऐसे में इसी अनुपात में बाजार खोलने की ढील दी जा रही है। बताया गया है कि छूट के यह आदेश अभी 17 मई तक के लिए जारी किए गए हैं। इसके बाद केंद्र सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप और तात्कालिक परिस्थितियों के हिसाब से बाजार खोलने पर फैसला लिया जाएगा। इसे बढ़ाया या घटाया भी जा सकता है।

फूल की दुकानें अब रोज खुलेंगी
आपको बता दें कि 4 मई से बाजार खोलने की जो भी छूट दी गई है, उनमें फूल की दुकानों को रोजाना खोलने की अनुमति नहीं थी। ऐसे प्रतिष्ठानों के लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का दिन तय किया गया है। फूलों की प्रकृति और कारोबारी हित को ध्यान में रखते हुए अब फूलों की दुकान को रोजाना खोला जा सकेगा।

पढ़ें: ई-रैबार के मंच पर क्या बोले सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत

कॉस्मेटिक शॉप के बारे में…
अब तक की सूची में कॉस्मेटिक प्रतिष्ठान शामिल नहीं थे। अब जिला प्रशासन ने इन्हें भी सूची में शामिल करते हुए सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को खोलने की अनुमति दे दी है।

प्रशासन ने अभी बर्तनों और क्रॉकरी की दुकानों को अलग-अलग वैकल्पिक दिनों के क्रम में रखा था। इससे ग्राहकों को खरीदारी में दिक्कत हो रही थी। समस्या यह थी कि कई प्रतिष्ठान संयुक्त रूप से क्रॉकरी और बर्तनों की बिक्री करते हैं। अब प्रशासन ने क्रॉकरी और बर्तनों की दुकानों को एक क्रम में रखकर मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को खोलने की अनुमति दे दी है।

प्रशासन की ओर से कहा गया है कि अगर कोई प्रतिष्ठान सूची से छूट गया है तो कारोबारी उपजिलाधिकारी के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं। हालांकि इन सबके बावजूद लोगों से अपील की गई है कि वे सामाजिक दूरी का पालन करें और भीड़ न लगाएं।

ई-रैबार : क्या पहाड़ में पहाड़ी अफसरों को मिले वरीयता? दो लोकप्रिय DM के जोरदार जवाब जानिए…

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this