Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में बढ़ी टेंशन, बाहर से आए तीन लोग कोरोना से संक्रमित मिले
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में बढ़ी टेंशन, बाहर से आए तीन लोग कोरोना से संक्रमित मिले

उत्तराखंड के तीन अलग-अलग जिलों से एक साथ कोरोना के 1-1 मरीज बढ़े हैं। चिंता की बात यह है कि तीनों ही मरीज दूसरे राज्यों से आए हैं और बॉर्डर पर इनका सैंपल लिया गया था और अब पॉजिटिव निकला। ऐसे में समझा जा रहा है कि प्रवासियों के गृह राज्य पहुंचने पर मरीजों की तादाद बढ़ सकती है।

उत्तराखंड के फंसे प्रवासी कामगारों को सरकार देश के अलग-अलग शहरों से लाने की कोशिश कर रही है। ऐसे में प्रदेश में आने वाले तीन लोगों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से उत्तराखंड सरकार की टेंशन बढ़ गई है। तीन और कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने से राज्य में पीड़ितों की संख्या 72 (corona in uttarakhand) पहुंच गई है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि नए मामले देहरादून, अल्मोड़ा और नैनीताल जिलों से आए हैं। दिल्ली से देहरादून लौटी 52 वर्षीय एक महिला कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई हैं जबकि हाल में गुरुग्राम से अल्मोड़ा के रानीखेत लौटा 27 वर्षीय एक अन्य युवक भी इससे संक्रमित मिला है।

पढ़ें- बहकावे में न आएं, प्रवासियों की वापसी का खर्च दे रही उत्तराखंड सरकार

इसके अलावा महाराष्ट्र के अमरावती से लौटा एक व्यक्ति नैनीताल जिले में कोरोना से संक्रमित मिला है। हालांकि अच्छी खबर यह है कि इस बीमारी के 46 मरीज अब तक स्वस्थ भी हो चुके हैं।

दिल्ली गई थीं देहरादून की महिला

देहरादून की महिला के बारे में पता चला है कि इस साल की शुरुआत में वह अपने बेटे के पास दिल्ली गई थीं। मार्च में दिल्ली के एक अस्पताल में उनकी किडनी स्टोन की सर्जरी भी हुई है। उनके परिवार का कहना है कि वह कोरोना लॉकडाउन के कारण पिछले 2 महीने से घर से बाहर नहीं निकली थीं।

11 मई को महिला अपने बेटे के साथ एक प्राइवेट टैक्सी से देहरादून लौट रही थीं। बॉर्डर पर उनका सैंपल लिया गया। सैंपल को दून मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। पॉजिटिव आने पर मरीज और परिवार के दूसरे सदस्यों को दून अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

अल्मोड़ा का केस
यहां 27 साल का युवक कोरोना से (corona cases in uttarakhand) पॉजिटिव मिला है। वह हाल ही में गुरुग्राम से अपने गांव रानीखेत आया। वह अपने गांव स्थित घर में क्वारंटीन था लेकिन बुधवार देर शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

तीसरा केस हल्द्वानी से
यह शख्स महाराष्ट्र के अमरावती जिले से लौटा है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य है। बताया गया है कि उत्तराखंड में अब तक करीब 11 हजार टेस्ट हो चुके हैं। बुधवार को भी 300 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...