Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून हंस फाउंडेशन ने कोरोना से जंग को पीएम केयर्स फंड में दिए 4 करोड़, CDS रावत ने की प्रशंसा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़देश-विदेश

हंस फाउंडेशन ने कोरोना से जंग को पीएम केयर्स फंड में दिए 4 करोड़, CDS रावत ने की प्रशंसा

हंस फाउंडेशन लगातार जरूरतमंदों का सहयोग करता आ रहा है। जब देश पर कोरोना संकट आया है तो हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज की तरफ से पीएम केयर्स फंड में बड़ी धनराशि दान की गई है।

कोरोना वायरस से जंग में गरीबों, बेसहारा लोगों को मदद करते आ रहे देश के सबसे बड़ा दानदाता समूह हंस फाउंडेशन (The Hans Foundation) ने अब एक और बड़ा दान किया है। फाउंडेशन की तरफ से पीएम केयर्स फंड (PM Cares Fund) में 4 करोड़ रुपये दान किए गए हैं। पीएम केयर्स फंड में इस बड़े सहयोग के लिए सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) ने हंस फाउंडेशन का आभार जताया है।

कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में हंस फाउंडेशन ने चार करोड़ रुपये देते हुए सीडीएस जनरल बिपिन रावत को पत्र सौंपा है। कोरोना वायरस वैश्विक महामारी पूरे देश के लिए समस्या का सबब बन चुका है। इसके चलते देश में लॉकडाउन चल रहा है। इस जानलेवा महामारी ने देश की रफ्तार थाम दी है। कंपनियां बंद हो गई हैं और करोड़ों लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है।

यह भी देखिएः देश भर में फंसे उत्तराखंडियों की मदद को आगे आया हंस फाउंडेशन

देश को इस महामारी से जल्द से जल्द बाहर निकालने के लिए किए जा रहे प्रयासों को मजबूती देने के लिए हंस फाउंडेशन की ओर से यह दान किया गया है। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे कोरोना के खिलाफ जंग में सामने आए और स्वेच्छा से मदद करें। प्रधानमंत्री की अपील के बाद कई सामाजिक संगठन कोरोना के खिलाफ जंग में शामिल होकर खुलकर मदद कर रहे हैं।

हंस फाउंडेशन की बड़ी पहल से चिकित्सा और सेवा के काम में अगली कतार में लगे लोगों खासतौर से सबसे कमजोर तबके के लोगों पर कोरोना वायरस के असर को दूर करने में मदद पहुंचाई जा सकेगी। हंस फाउंडेशन की प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज जी के सान्निध्य में प्रधानमंत्री केयर्स फंड में सहयोग की जाने वाली राशि का पत्र हंस फाउंडेशन ने देश के प्रथम चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत को सौंपा।

CDS रावत बोले, देश को है मदद की जरूरत 

कोविड-19 से लड़ने के लिए पीएम केयर्स फंड में सहयोग करने के लिए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत ने हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माता मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज का आभार प्रकट करते हुए कहा कि इस समय देश को मदद की बहुत आवश्यकता है। ऐसे समय में माता मंगला जी ने पीएम केयर्स फंड में चार करोड़ रुपये का सहयोग किया है। यह निश्चित ही देश के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सहयोग है।

माताश्री मंगला जी का संदेश

माता मंगला जी ने अपने संदेश में कहा है कि आज जब देश महामारी कोविड-19 से लड़ रहा है। देश के कमजोर तबके के लोगों को इस संक्रमण के चलते कई दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। लॉकडाउन के चलते आम लोगों का जीवन ठहर सा गया है। देश की रफ्तार रुक गई है। इस संकट के समय में देश को बहुत मदद की आवश्यकता है। ऐसे समय में हम एक छोटी सी मदद के माध्यम से देश की सेवा में भागीदारी निभा पा रहे है। यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।

सीएम राहत कोष में भी दिया 1.51 करोड़ का दान

उत्तराखंड की बात करें तो राज्य को कोविड-19 से लड़ने के लिए हंस फाउंडेशन ने 1 करोड़ 51 लाख रुपये की राशि प्रदान की है। साथ ही फाउंडेशन द्वारा उत्तराखंड के दूरगामी क्षेत्रों में बसे ग्रामीणों तक निरंतर खाद्य सामग्री भी पहुंचाई जा रही है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सीएम राहत कोष के लिए 1.51 करोड़ रुपये की राशि का चेक भेंट करते माताश्री मंगला एवं भोले जी महाराज।

हंस फाउंडेशन के बारे में जानिए

हंस फाउंडेशन कोविड-19 संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन में फंसे कमजोर और जरूरतमंद तबके के लोगों के लिए ऑपरेशन नमस्ते के जरिए निरंतर मदद पहुंचा रहा है। उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, हिमाचल, मध्य प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान और देश के तमाम दूसरे राज्यों में हंस फाउंडेशन सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए डिजिटल इंडिया के माध्यम से लाखों गरीब परिवारों तक राशन, मास्क और तमाम दूसरी सेवाएं प्रदान कर रहा है।

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...