Home देश-विदेश कोरोना: उत्तराखंड के सपूतों ने पेश की मिसाल, एक साल तक वेतन से बड़ी राशि दान देंगे CDS रावत और राजेंद्र सिंह
देश-विदेशउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना: उत्तराखंड के सपूतों ने पेश की मिसाल, एक साल तक वेतन से बड़ी राशि दान देंगे CDS रावत और राजेंद्र सिंह

general bipin rawat

उत्तराखंड के सपूत और सेना में सर्वोच्च पद पर आसीन सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कोरोना संकट को देखते हुए अपनी सैलरी से एक बड़ी धनराशि हर महीने देश के नाम दान करने का फैसला किया है। आपको बता दें कि कोरोना के मामले हर रोज 5 से 6 हजार की तादाद में बढ़ रहे हैं।

भारत की सीमाओं की निगहबानी हो या दुश्मन की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब, हमारे जवान हर वक्त देश के लिए मर-मिटने को तैयार रहते हैं। ऐसे में जब अदृश्य दुश्मन के रूप में कोरोना का देश में अटैक हुआ तो सैन्य बलों ने दिन-रात एक कर न सिर्फ लोगों की जान बचाने में मदद की बल्कि अपना एक दिन का वेतन भी देश के नाम कर दिया।

कोरोना के खिलाफ जंग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मार्च में पीएम केयर्स फंड बनाने का ऐलान किया था। जवानों का दान किया हुआ पैसा इसी में जमा हुआ है, जो कोरोना के खिलाफ लोगों को मदद एवं व्यवस्थाओं में काम आ रहा है। सेना, नौसेना और भारतीय वायु सेना के साथ-साथ रक्षा मंत्रालय के कर्मचारियों ने भी पीएम-केयर्स फंड में एक दिन का वेतन दान दिया था। यह धनराशि लगभग 500 करोड़ रुपये है।

पढ़ें- उत्तराखंड में बढ़ा कोरोना, सरकार बोली- हैं तैयार हम

अब सेना के सर्वोच्च अफसर चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) ने अपने वेतन से 50 हजार रुपये की धनराशि देश के नाम करने का फैसला किया है। बताते हैं कि जनरल रावत ने इसके लिए वेतन और लेखा विभाग को पत्र लिखा था। उनका अनुरोध स्वीकार करते हुए अप्रैल महीने के उनके वेतन से 50 हजार रुपये की धनराशि काट ली गई है। जनरल रावत के वेतन से यह योगदान स्वैच्छिक है। यह धनराशि भी पीएम केयर्स फंड (PM cares fund) में जमा होगी।

राजेंद्र सिंह भी 30 फीसदी वेतन देंगे

 

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के सदस्य और भारतीय तटरक्षक बल के पूर्व महानिदेशक राजेंद्र सिंह ने भी कोरोना से लड़ने के लिए बनाए गए पीएम-केयर्स फंड में अपने वेतन का 30 फीसदी दान देने का फैसला किया है।

आपको बता दें कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मरीज हर रोज 5000 से ज्यादा बढ़ रहे हैं। यह लड़ाई और भी चुनौतीपूर्ण हो चली है। हालांकि सरकार लॉकडाउन के दौरान अपनी तरफ से पूरी तैयारी कर रखी है। बस, ट्रेन, प्लेन शुरू होने के साथ ही अस्पतालों में व्यवस्थाएं पुख्ता की गई हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे मास्क पहन कर ही बाहर निकलें और सामाजिक दूरी का पालन करें।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...