Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, कुल 469 पहुंचा आंकड़ा, 4 मौतें
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज, कुल 469 पहुंचा आंकड़ा, 4 मौतें

जहां तक संभव हो लक्ष्मण रेखा पार मत कीजिएगा। उत्तराखंड में हर रोज कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। बुधवार को गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के आठ जिलों में 69 और पॉजिटिव मरीज मिले। उधर, कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) उत्तराखंड में कहर बरपा रहा है। जानलेवा वायरस मैदान से लेकर पहाड़ तक तेजी से पैर पसार रहा है। रोजाना अनेक संक्रमित मरीज मिलने से सिस्टम में जहां हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन भी दहशत में हैं। बुधवार को भी प्रदेश (corona case in uttarakhand) में कोरोना संक्रमण के 69 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 469 तक पहुंच गई है।

हालांकि कुल पॉजिटिव मरीजों में से 79 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हो चुके हैं। जबकि गढ़वाल व कुमाऊं मंडल में अलग-अलग अस्पतालों में 383 संक्रमित मरीज डॉक्टरों की निगरानी में भर्ती हैं। तीन मरीज अन्य राज्यों के भी हैं। वहीं प्रदेश में अब तक कोरोना संक्रमित चार मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बहरहाल, प्रदेश में प्रवासी कामगारों की वापसी के बाद से ही कोरोना संक्रमण ने स्पीड पकड़ी हुई है।

पढ़ें- IIT रुड़की के छात्र के ‘मित्रों’ से पिट रहा चीन का टिकटॉक

पिछले दिनों की तरह बुधवार को भी गढ़वाल व कुमाऊं के अलग-अलग जिलों से कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। टिहरी में सबसे ज्यादा 27 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इनमें 26 लोग महाराष्ट्र से वापस लौटे हुए हैं जबकि एक शख्स हाल ही में दिल्ली से वापस लौटा है। पौड़ी में भी 13 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इनमें एक व्यक्ति नोएडा से और 12 लोग महाराष्ट्र से वापस लौटे हुए हैं।

उधमसिंह नगर में भी कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम नहीं रही है। बुधवार को यहां पर सात और पॉजिटिव मरीज मिले हैं। यह सभी महाराष्ट्र से लौटे हुए हैं। संक्रमित मरीजों में तीन सितारगंज के और एक खटीमा का निवासी है। जबकि पिथौरागढ़ के रहने वाले दो और चंपावत निवासी एक शख्स भी यहीं पर क्वारंटीन था। इनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

क्या सब्जियों को साबुन से धोना ठीक है, क्या ग्लव्स पहनने से नहीं होगा कोरोना?

हरिद्वार में भी कोरोना संक्रमित छह और मरीज मिले हैं। ये सभी कुछ दिन पहले मुंबई से वापस लौटे हुए लोग हैं। इसके अलावा अल्मोड़ा में भी 6 पॉजीटिव मरीज मिले हैं जो महाराष्ट्र व गुरुग्राम से वापस लौटे हुए हैं। देहरादून जनपद में भी बुधवार को चार और पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इनमें एक व्यक्ति पहले से ही दून अस्पताल के आईसीयू में भर्ती है।

जबकि एक शख्स हाल ही में नोएडा से लौटा था और दो लोग संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हुए हैं। इन सभी को दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उधर नैनीताल और पिथौरागढ़ जनपद से भी तीन-तीन और पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ये सभी दिल्ली व अहमदाबाद से वापस लौटे हुए लोग हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...