Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना के 52 नए मामले, CM समेत मंत्रियों के भी लिए गए नमूने
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना के 52 नए मामले, CM समेत मंत्रियों के भी लिए गए नमूने

उत्तराखंड में कोरोना के मरीजों की संख्या 1000 के बिल्कुल करीब पहुंच गई है। उधर, सीएम एवं कैबिनेट के अन्य सहयोगियों के नमूने ले लिए गए हैं। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के परिवार के 5 सदस्यों में कोरोना के लक्षण न दिखने पर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और घर पर पृथक रहने को कहा गया है।

उत्तराखंड में सोमवार को 52 नए मरीजों में कोरोना वायरस (coronavirus in uttarakhand) की पुष्टि हुई। इसके साथ ही प्रदेश में कुल मामलों की संख्या बढ़कर 958 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार नए मामलों में से ज्यादातर दूसरे प्रदेशों से आए लोग हैं। चंपावत में सबसे ज्यादा 21 नए मरीज मिले हैं जबकि देहरादून में 9, हरिद्वार में 8, पिथौरागढ़ में छह, बागेश्वर में पांच और नैनीताल में तीन मरीज मिले हैं।

प्रदेश में अबतक 222 मरीज ठीक होकर घर लौटे

उत्तराखंड में 120 मरीजों के ठीक हो जाने के बाद सोमवार को छुट्टी दे दी गई। अब तक प्रदेश में कुल 222 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उधर, उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा अन्य मंत्री सोमवार को अपने आप घर पर पृथक हो गए। कोरोना की जांच के लिए उनके नमूने भी लिए गए।

सीएम और अन्य मंत्री घर पर पृथक रह रहे

राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि एक मंत्री की जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि होने के बाद मुख्यमंत्री रावत एवं अन्य मंत्रिगण ने अपने आपको घर पर पृथक कर लिया है।

प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, उनके परिवार तथा स्टाफ समेत 22 व्यक्तियों की रविवार को आई जांच रिपोर्ट में कोविड-19 से पीड़ित होने की पुष्टि हुई थी। इससे दो दिन पहले महाराज राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी शामिल हुए थे। देहरादून के जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंत्री के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के कारण कैबिनेट बैठक में शामिल हुए सभी लोगों के नमूने लिए गए हैं।

सतपाल महाराज के परिवार के 5 सदस्यों को अस्पताल से छुट्टी

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज (satpal maharaj) के परिवार के पांच सदस्यों को एम्स से डिस्चार्ज कर होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी गई है। इन सभी सदस्यों में रोग के लक्षण नहीं दिखाई दे रहे थे। इसी कारण केंद्र सरकार की गाइडलाइन के आधार पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत अभी भी एम्स में ही भर्ती हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...