Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना से एक और मौत, 42 पॉजिटिव, 1085 पहुंची संक्रमितों की संख्या
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना से एक और मौत, 42 पॉजिटिव, 1085 पहुंची संक्रमितों की संख्या

उत्तराखंड में कोरोना की स्थिति भयावह हो रही है। मैदान से लेकर पहाड़ तक रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं। बुधवार को भी प्रदेश में 42 और कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नैनीताल में सर्वाधिक 15 तथा हरिद्वार व देहरादून में नौ-नौ लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके अलावा चमोली से छह और पौड़ी, ऊधमसिंहनगर व पिथौरागढ़ से एक-एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है। इसके बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1085 हो गई है। कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 282 स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हो चुके हैं जबकि कोरोना के 772 मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। चार मरीज अन्य राज्यों में भी चले गए हैं।

इधर, आज मैक्स अस्पताल में भर्ती सहारनपुर निवासी 65 वर्षीय कोरोना संक्रमित एक बुजुर्ग की मौत भी हो गई है। हालांकि बुजुर्ग की मौत का कारण हृदयाघात बताया जा रहा है। बहरहाल, प्रदेश में कोरोना संक्रमित यह आठवां मरीज है जिसकी मौत हुई है। कुल मिलाकर राज्य में दिन-प्रतिदिन कोरोना का कहर बढ़ता ही जा रहा है। कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से जहां सिस्टम में हड़कंप मचा हुआ है, वहीं आमजन खौफ में है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नैनीताल में सबसे अधिक 15 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वहीं हरिद्वार में कोरोना संक्रमण के नौ और मामले मिले हैं। इनमें सात लोग मुंबई से आए हुए हैं। जबकि हैदराबाद और अलीगढ़ से लौटा हुआ एक-एक व्यक्ति भी संक्रमित मिला है।

देहरादून में भी नौ और व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें आठ लोगों के सैंपल की जांच प्राइवेट लैब में हुई है, जबकि एक पॉजिटिव मरीज ऋषिकेश एम्स से है। स्वास्थ्य विभाग इन लोगों के संपर्क में आए अन्य लोगों की तलाश कर रहा है। देहरादून जनपद में संक्रमित मरीजों की संख्या अब बढ़कर 288 हो गई है। जबकि नैनीताल में सबसे अधिक 301 पॉजिटिव मरीज हो गए हैं। इसके अलावा चमोली में भी दिल्ली से लौटे छह और शख्स कोरोना संक्रमित मिले हैं। पौड़ी, ऊधमसिंहनगर और पिथौरागढ़ में भी एक-एक व्यक्ति पॉजिटिव पाया गया है। यह सभी भी दिल्ली, महाराष्ट्र व मुंबई से वापस लौटे हुए हैं। वही 30 संक्रमित मरीज आज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। इनमें नैनीताल के दस, देहरादून के छह, टिहरी के पांच, अल्मोड़ा के चार, ऊधमसिंहनगर के दो और पिथौरागढ़ का एक मरीज शामिल है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...