Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना के 56 नए केस, 1411 हुई संक्रमितों की संख्या
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 56 नए केस, 1411 हुई संक्रमितों की संख्या

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ने का सिलसिला जारी है। हर रोज नए संक्रमित मरीज मिलने से प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 56 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1411 हो गई है। हालांकि कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 714 स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अलग-अलग अस्पतालों से सोमवार को 186 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

फिलहाल 646 पॉजिटिव मरीज विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। चिंता की बात यह भी कि अब तक कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत भी राज्य में हो चुकी है। सात मरीज अन्य राज्यों को भी चले गए हैं।

Image

 

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, लैब से जिन 697 सैंपलो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है उनमें 56 मामलों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। टिहरी में सर्वाधिक 28 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में आठ, देहरादून में छह और पौड़ी में चार नए मामले सामने आए हैं। बागेश्वर, चंपावत व रुद्रप्रयाग से दो-दो तथा चमोली व उधमसिंहनगर में एक-एक नया संक्रमित मरीज मिला है।

गढ़वाल और कुमाऊं मंडल के अलग-अलग अस्पतालों से आज 186 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग में कुछ राहत की सांस ली है। क्योंकि प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों में से पचास फीसद से अधिक मरीज ठीक हो चुके हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...