उत्तराखंड में कोरोना के 126 नए मरीज, टिहरी में सबसे ज्यादा 72 केस आए सामने

उत्तराखंड में कोरोना के 126 नए मरीज, टिहरी में सबसे ज्यादा 72 केस आए सामने

उत्तराखंड में कुल 1537 संक्रमित मरीजों में से अब तक 755 स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 713 एक्टिव मरीज चिकित्सकों की निगरानी में अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। सात मरीज अन्य प्रदेशों को भी चले गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। रोजाना कई संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इससे सरकार से लेकर शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। मंगलवार को भी प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 126 नए मामले सामने आए हैं। टिहरी में सर्वाधिक 72 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इसके बाद राज्य में पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1537 हो गई है।

कुल संक्रमित मरीजों में से अब तक 755 स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं जबकि 713 एक्टिव मरीज चिकित्सकों की निगरानी में अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। सात मरीज अन्य प्रदेशों को भी चले गए हैं। वहीं कोरोना संक्रमित 13 मरीजों की मौत भी अब तक प्रदेश में हो चुकी है।

यह भी पढ़ें – कोरोना काल में हंस फाउंडेशन की एक और पहल, मरीजों के लिए बनवाए क्वारंटीन सेंटर

मैदान से लेकर पहाड़ तक हर रोज कई संक्रमित मरीज सामने आ रहे हैं। चिंता की बात यह कि पिछले चार-पांच दिन से कुछ इलाकों से ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं जो कि वायरस के कम्युनिटी ट्रांसमिशन होने का संकेत दे रहे हैं। यह बात अलग है कि स्वास्थ्य विभाग फिलहाल कोरोना के सामुदायिक संक्रमण होने से इनकार कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को लैब से जिन 1123 मामलों में जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है, उनमें 126 की रिपोर्ट पॉजिटिव है। टिहरी में महाराष्ट्र, मुंबई, दिल्ली व मध्यप्रदेश से लौटे 72 और लोग संक्रमित पाए गए हैं। क्वारंटाइन में रहने के दौरान इनके सैंपल लिए गए थे। देहरादून में भी 21 व्यक्तियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें छह लोग स्थानीय, एक सब्जी मंडी का आढ़ती, एक स्वास्थ्य कर्मी है, एक पुलिस कर्मी व अन्य हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी किसी संक्रमित मरीज के संपर्क में आए हुए हैं।

हरिद्वार व पिथौरागढ़ में भी सात- सात नए मामले सामने आए हैं। इनकी भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। इसके अलावा बागेश्वर में पांच पॉजिटिव मरीज मिले हैं। नैनीताल, पौड़ी व रुद्रप्रयाग से भी चार-चार नए मामले सामने आए हैं। ये लोग दिल्ली व मुंबई से वापस लौटे हुए हैं। अल्मोड़ा व उत्तरकाशी में एक-एक नया मामला सामने आया है।

मंगलवार को 41 और संक्रमित मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं। देहरादून से सर्वाधिक 27, चमोली से सात और उत्तरकाशी से एक मरीज आज ठीक हुआ है। कोरोना के बढ़ते कहर के बीच मरीजों के स्वस्थ होने की स्थिति में सुधार होने से सिस्टम में राहत की सांस ली है।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this