Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना के 25 नए केस मिले, एक व्यक्ति ने दम तोड़ा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 25 नए केस मिले, एक व्यक्ति ने दम तोड़ा

उत्तराखंड में मैदान से लेकर पहाड़ तक रोजाना नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को प्रदेश में कोरोना के 25 नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद यहां संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1562 हो गई है। अब तक 831 मरीज स्वस्थ होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं। 707 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में भर्ती हैं। सात मरीज अन्य राज्यों को भी चले गए हैं।

राज्य में कोरोना से अब तक 15 मरीजों की मौत भी हो चुकी है। बुधवार को भी ऋषिकेश स्थित एम्स में एक और कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। 48 वर्षीय व्यक्ति मूल रूप से नजीमाबाद (बिजनौर) निवासी था और सांस लेने में दिक्कत होने के चलते सात जून को एम्स में भर्ती हुआ था। चिकित्सकों का कहना है कि मरीज को निमोनिया की भी दिक्कत थी। इस बीच राहत की बात यह कि बुधवार को विभिन्न अस्पतालों से 76 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इस तरह अब तक आधे से अधिक संक्रमित मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को प्रदेश में लैब से 1766 सैंपलओं की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 25 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। देहरादून में सात और लोग संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इनके संपर्क में आए अन्य लोगों को भी क्वॉरेंटाइन कर दिया है। नैनीताल में भी छह और लोग पॉजिटिव मिले हैं। इनमें चार महाराष्ट्र से लौटे हुए हैं जबकि दो स्थानीय हैं।

इसके अलावा ऊधमसिंहनगर में भी धामपुर, गुरुग्राम व मुंबई से वापस लौटे चार शख्स संक्रमित मिले हैं। हरिद्वार में भी तीन नए मामले सामने आए। ये कुछ दिन पहले ही दिल्ली से वापस लौटे हुए लोग हैं। टिहरी में भी महाराष्ट्र-मुंबई से लौटे दो और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी तरह पौड़ी, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी में भी एक-एक नया मामला सामने आया।

स्वस्थ होकर जो 76 मरीज बुधवार को अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए हैं उनमें सर्वाधिक 30 देहरादून से हैं। वहीं उधमसिंहनगर से 15, हरिद्वार से नौ, पौड़ी से छह, उत्तरकाशी व चमोली से चार- चार और अल्मोड़ा से भी तीन मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...