Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में 57 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में 57 नए मरीजों के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार

धीरे-धीरे बढ़ते हुए कोरोना ने आखिरकार उत्तराखंड में 2000 के आंकड़े को छू लिया। सरकार अर्थव्यवस्था को खोलने के साथ ही सामाजिक दूरी पर भी विशेष ध्यान दे रही है। लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसको लेकर कानून भी सख्त किए गए हैं।

उत्तराखंड में गुरुवार दोपहर तक कोरोना के 57 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 2079 पहुंच गई है। इससे पहले बुधवार को कोरोना के 81 नए मामले सामने आए थे और राज्य में संक्रमित मरीजों की संख्या 2000 के आंकड़े को पार कर गई।

कुल संक्रमित मरीजों 2079 में से अब तक 1262 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय अलग-अलग अस्पतालों में 777 सक्रिय मरीज भर्ती हैं। अब तक कोरोना से 26 मरीजों की मौत हो चुकी है।

Image

आपको बता दें कि मंगलवार दोपहर में 43 मामले सामने आए थे। वहीं, रात 9 बजे आई रिपोर्ट में 38 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। बुधवार को राज्य में मिले कुल 81 कोरोना पॉजिटिव मरीजों (corona in uttarakhand) में से सबसे ज्यादा 35 मामले देहरादून से सामने आए हैं। इसके अलावा 14 कोरोना के मरीज अल्मोड़ा जिले में, 9 टिहरी में, 8 नैनीताल में, 5 बागेश्वर में, 3 हरिद्वार, 3 उधमसिंह नगर, 2 मरीज रुद्रप्रयाग में तथा एक-एक कोरोना पॉजिटिव पौड़ी तथा उत्तरकाशी जिले में सामने आए हैं।

पढ़ें- उत्तराखंड में कोरोना योद्धाओं से की हिंसा तो जुर्माने के साथ जेल भी

हर रोज की तरह बुधवार को बढ़े मरीजों में भी ज्यादातर दूसरे राज्यों और खासतौर से दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों से लौटे हैं, जहां कोरोना के ज्यादा मामले आए हैं। कोरोना के मामलों के लिहाज से 5 बड़े जिलों को देखें तो देहरादून में 512, नैनीताल में 348, टिहरी में 317, हरिद्वार में 241 और उधमसिंह नगर में 125 केस सामने आए हैं।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, नैनीताल जिले के हल्द्वानी में सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज में भर्ती 18 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई। बागेश्वर जिला अस्पताल से रेफर होकर हल्द्वानी आया यह मरीज हाल में दिल्ली से लौटा था।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...