Home उत्तराखंड न्यूज़ कोरोना के चलते साल 2020 में नहीं होगी सावन की कांवड़ यात्रा
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

कोरोना के चलते साल 2020 में नहीं होगी सावन की कांवड़ यात्रा

तीनों राज्यों की सरकारों को कांवड़ संघों और संत समाज से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी इस संबंध में बात हुई है। उनके द्वारा भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए गंभीरता से विचार करते हुए निर्णय लेने को कहा गया है।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए साल 2020 में सावन के महीने में होने वाली कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया है। तीन राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आगामी कांवड़ यात्रा के संबंध में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से विस्तार से विचार-विमर्श किया। बैठक में सामूहिक सहमति बनी कि इस साल के लिए कोविड-19 की परिस्थितियों को देखते हुए कांवड़ यात्रा को स्थगित कर दिया जाए।

Image may contain: 1 person, screen

 

https://www.facebook.com/tsrawatbjp/photos/pcb.3505517216135441/3505516956135467/?type=3&__tn__=HH-R&eid=ARBXXwS0LaKYyVR6XNGv6MhK5tWlptOMD_lsHmDMc6ftG-cyV_-Aq8JyT0kNDL_zUiP_4bq2yvJ37XEC&__xts__%5B0%5D=68.ARCh2NlLgFFMabRLWFItjUg8FsT1dNBSrp86UORwRQ6QLvjx_A1Ds3rc6Vm2pp6ls33lajYfvxGgLKmByHdMcLT0TNq3Xdn5i4wUX89mSrzSznwt1jDkZ-5c4oCrZ5gtg0S_DmkHBikNO4DwbG8YafbjbasAJOyc4VpYDAr6WlHNNbVk-_rtKHM33xyCEGfq-2Ex9C9hhO_qVwRsXayqnWeWb8pyadwbkS5afHjx0fDQR9SXaQ48TDfoWBaSf7UJEHuCmu2Uqy2BKByaic9EFFaBrEpNAxpuHp3ws4T4wQ2MjRym5KuuNfCB-yOeTibUCXoOQdigxZTsiD5iCUpa33aNaQ

 

 

बताया जाता है कि तीनों राज्यों की सरकारों को कांवड़ संघों और संत समाज से भी यही प्रस्ताव प्राप्त हुआ है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से भी इस संबंध में बात हुई है। उनके द्वारा भी कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए गंभीरता से विचार करते हुए निर्णय लेने को कहा गया है। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मुख्यमंत्रियों का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

बैठक में सहमति बनी कि कोविड-19 को रोकने के लिए बहुत जरूरी है कि लोगों के बङी संख्या में इकट्ठे होने को रोका जाए। लोग जलाभिषेक स्थानीय स्तर पर निर्धारित गाइडलाइन का पालन करते हुए कर सकते हैं। जल्द ही इस बारे में राजस्थान, दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों से भी बात की जाएगी। बैठक में तीनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...