Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हरिद्वार बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा, 7 दिन में 100 फीसदी ठीक होने का दावा
हरिद्वारउत्तराखंड न्यूज़देहरादून

बाबा रामदेव ने लॉन्च की कोरोना की दवा, 7 दिन में 100 फीसदी ठीक होने का दावा

कोरोना वायरस के कहर से भारत समेत पूरी दुनिया त्रस्त है। देश में हर रोज मरीज बढ़ रहे हैं और लोगों की जानें जा रही हैं। अब बाबा रामदेव ने कोरोना की दवा लॉन्च कर पक्के इलाज का दावा किया है। मंगलवार को पतंजलि योगपीठ में योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने प्रेस वार्ता कर ‘दिव्य कोरोनिल टैबलेट’ दवा लोगों के सामने पेश की।

पतंजलि की ओर से दावा किया गया है कि इसके परीक्षण के तीन दिन के भीतर ही 69 फीसदी रोगी ठीक हो गए जबकि 7 दिनों में पूरे 100 फीसदी मरीज ठीक हो गए और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। अगर बाजार में आने के बाद यह दवा ऐसा ही कमाल दिखाती है तो निश्चित तौर पर कोरोना के इलाज में बड़ी सफलता मिली है।

https://twitter.com/pyptharidwar/status/1275320838384807936?s=20

पतंजलि योगपीठ ने बताया है कि कोरोना टैबलेट पर शोध पतंजलि शोध अनुसंधान संस्थान हरिद्वार और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जयपुर के संयुक्त प्रयासों का नतीजा है। अब टैबलेट को दिव्य फार्मेसी और पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड हरिद्वार में बनाया जा रहा है।

https://twitter.com/pyptharidwar/status/1275320707837124608?s=20

आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि आज पतंजलि परिवार के लिए बहुत बड़ा दिन है। मानवता की सेवा में विनम्र प्रयास पूरा होने की खुशी आप सब से साझा करते हुए अत्यंत हर्ष का अनुभव हो रहा है। करोड़ों की पुकार व आशा का केंद्र पतंजलि है, तो हमारी जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है। आज ऐसा लग रहा है, मानो कोई स्वप्न देख रहे हों, स्वप्न को साकार होते भी स्वप्न लगे यह पहली बार अनुभव हो रहा है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...