Home स्पेशल डॉ. रिचा नेगी से मिलिए, जिनके वीडियो को देख चुके हैं 8 लाख से ज्यादा लोग
स्पेशल

डॉ. रिचा नेगी से मिलिए, जिनके वीडियो को देख चुके हैं 8 लाख से ज्यादा लोग

लाख मुश्किलें आएं पर इंसान को सकारात्मक सोच रखनी चाहिए। ऐसा ही कुछ संदेश दे रहा यह वीडियो। पीपीई किट में डांस करने वाली यह एक डॉक्टर हैं, जिनका नाता उत्तराखंड से है। आइए जानते हैं इनके बारे में जिनके वीडियो ने धूम मचा रखी है।

कोरोना संकट में पीपीई किट पहने भारी गर्मी के बीच लोगों की जान बचाने में जुटे हमारे डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ कितना तनाव में होगा, उसे समझा जा सकता है। लेकिन इस तनाव के बावजूद कोरोना योद्धा पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्य का पालन कर रहे हैं। अब सोशल मीडिया पर एक डॉक्टर का वीडियो वायरल हुआ है। इसमें एक डॉक्टर पीपीई किट में वार्ड के भीतर डांस करता दिखता है।

दरअसल, इनका नाम डॉ. रिचा नेगी है, जो मुंबई के एक अस्पताल में काम करती हैं। जबरदस्त स्टेप में डॉक्टर रिचा का अंदाज लोगों को खूब पसंद आया है और कुछ ही समय में 8 लाखों लोगों ने इस वीडियो को देखा।

https://www.instagram.com/p/CCFuCv2neOW/?

रिचा उत्तराखंड से ताल्लुक रखती हैं। अपने मन, मस्तिष्क को तरोताजा रखने और तनाव को दूर भगाने के लिए उन्होंने अपना पसंदीदा तरीका अपनाया। उन्हें डांस काफी पसंद है। सच मानिए, रिचा के इस वीडियो ने निगेटिविटी भरे माहौल में लोगों को जिंदादिल तरीके से जीने का नजरिया दिया है। इश वीडियो की खूब चर्चा है। लोग अपने दोस्तों को वीडियो फॉरवर्ड कर रहे हैं।

पेशे से डॉक्टर रिचा नेगी हल्द्वानी से हैं। हालांकि उनका जन्म मुंबई में हुआ है। वह इंस्टाग्राम स्टार हैं। साथ ही वह एलबमों में भी डांस करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक तेलुगु गाने में अभिनय किया है। सोशल मीडिया पर एक जाना पहचाना नाम हैं। इंस्टाग्राम पर डॉ. रिचा नेगी और यूट्यूब पर बॉली सफल नाम से उनका चैनल है।

वरुण धवन समेत कई फिल्मी सितारों ने भी रिचा के इस डांस को खूब पसंद किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

उत्तराखंड के 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को जल्द मिलेंगे टैबलेट, धामी सरकार ने तेज की तैयारी

उत्तराखंड के राजकीय विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं में पढ़ने वाले...

धामी ने राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, उत्तराखंड के विकास में अहम भूमिका निभाने की जताई उम्मीद

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य...

पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार, उत्तराखंड में 39,815 परिवारों को मिली पक्की छत

उत्तराखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद और बेघर परिवारों को पक्के मकान...