Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून-मसूरी रोड पर हादसा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता के समधी-समधन की मौत
उत्तराखंड न्यूज़देश-विदेशदेहरादून

देहरादून-मसूरी रोड पर हादसा, बीजेपी के वरिष्ठ नेता के समधी-समधन की मौत

मसूरी से रविवार को एक दुखद खबर आई। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं प्रवक्ता राजीव प्रताप रूडी के समधी और समधन की यहां एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा देहरादन-मसूरी रोड पर हुआ। मृतक जनता दल यूनाइटेड के राष्‍ट्रीय महासचिव केसी त्‍यागी के बहन और बहनोई भी थे। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सारण से सांसद राजीव प्रताप रूडी के परिवार और उनके रिश्तेदारों में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि राजीव प्रताप रूडी के समधी नीरज त्‍यागी और उनकी पत्‍नी शगुन त्‍यागी मसूरी गए हुए थे। वहां से लौटते समय कार फिसलकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी और कार चालक घायल हो गए। हादसा मसूरी से करीब चार किमी दूर किमादी गांव के पास हुआ, जहां बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से कार फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी।

मृतकों की पहचान नोएडा निवासी कारोबारी नीरज त्यागी (55) और उनकी पत्नी शगुन (52) के रूप में हुई। हादसे में उनकी बेटी आरुषि (27) और ड्राइवर अशोक कुमार (35) घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूत्रों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 40 में रहने वाले नीरज त्यागी बीजेपी नेता राजीव प्रताप रूडी और जदयू नेता केसी त्यागी के रिश्तेदार थे। नीरज त्‍यागी का गांव देहरादून के पास राजपुर में है। वे मूल रूप से यूपी के गाजियाबाद के थे, लेकिन तीन पीढि़यों से राजपुर में रहते हैं। बताया जा रहा है कि शगुन त्‍यागी और नीरज त्‍यागी अपने बच्‍चों को छोड़ने मसूरी गए थे।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...