हरियाली, खुशहाली और प्रेम का अनोखा लोक पर्व हरेला

हरियाली, खुशहाली और प्रेम का अनोखा लोक पर्व हरेला

जन मान्यताओं के अनुसार इस दिन गांव के हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना होता है। जब हरेला पौधों को किसी के शीश पर रखा जाता है तो इस दौरान एक सुंदर से आशीर्वचन के रूप में कुमाऊंनी बोली की कुछ पंक्तियां कही जाती हैं…।

  • अशोक जोशी

देवभूमि, तपोभूमि, हिमवंत, जैसे अनेक नामों से विख्यात उत्तराखंड जहां अपनी खूबसूरती लोक संस्कृति, लोक परंपराओं धार्मिक तीर्थ स्थलों के कारण विश्व भर में प्रसिद्ध है, तो वहीं यहां के लोक पर्व भी पीछे नहीं, जो इसे ऐतिहासिक दर्जा प्रदान करने में अपनी एक अहम भूमिका रखते हैं। हिमालयी, धार्मिक और सांस्कृतिक राज्य होने के साथ-साथ देवभूमि उत्तराखंड को सर्वाधिक लोकपर्वों वाले राज्य के रूप में भी देखा जाता है। विश्व भर में कोई त्यौहार जहां वर्ष में सिर्फ एक बार आते हैं, वहीं हरेला जैसे कुछ लोकपर्व देवभूमि में वर्ष में तीन बार मनाए जाते

हरेला लोक पर्व उत्तराखंड में मनाया जाने वाला एक प्रमुख पर्व है, जो विशेषकर राज्य की कुमाऊं क्षेत्र में अधिक प्रचलित है। कुछ लोगों द्वारा चैत्र मास के प्रथम दिन इसे बोया जाता है तथा नवमी के दिन काटा जाता है। तो कुछ जगह सावन माह से नौ दिन पहले आषाढ़ माह में हरेला बोया जाता है और दसवें दिन अर्थात श्रावण मास के प्रथम दिन इसे काटा जाता है। देवभूमि से जुड़े कुछ लोग अश्विन मास की नवरात्रि के प्रथम दिन भी इसे बोते हैं तथा दशहरे की दिन काटते हैं। किंतु ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से श्रावण मास में मनाए जाने वाले हरेला पर्व को ही विशेष महत्व एवं स्थान दिया गया है।

श्रावण मास से नौ दिन पूर्व आषाढ़ माह में हरेला बोने के लिए एक थालीनुमा या कटोरेनुमा पात्र लिया जाता है जिसमें उपजाऊ मिट्टी डालकर पांच सात प्रकार के बीजों जैसे – जौ, धान, गहत, गेहूं, भट्ट, सरसों, उड़द आदि को बो दिया जाता है । जिसमें हर रोज नौ दिनों तक सुबह शुद्ध ताजा पानी डाला जाता है। बुवाई के दसवें दिन और श्रावण मास के प्रथम दिन इन पौधों को काटा जाता है, लगभग 5-6 इंच लंबे यह पौधे ही हरेला कहलाते हैं कुछ लोग हरेला पौधों की लंबाई को भी धार्मिक आस्था से जोड़ते हैं, हरेला पौधों को परिवार के सभी सदस्य बड़े सम्मान के साथ अपने शीश पर रखते हैं घर परिवार की सुख समृद्धि व शांति के प्रतीक के रूप में यह प्राकृतिक लोक पर्व बड़ी आस्था और विश्वास के साथ संपूर्ण उत्तराखंड में मनाया जाता है।

पर्यावरण को समर्पित हरियाली का यह पर्व ऋतु परिवर्तन के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है या यूं कहें कि हरेला पर्व श्रावण मास के आने का संकेत है तो शायद इसमें कोई हर्ज न होगा। जन मान्यताओं के अनुसार इस दिन गांव के हर व्यक्ति को एक पौधा अवश्य लगाना होता है। जब हरेला पौधों को किसी के शीश पर रखा जाता है तो इस दौरान एक सुंदर से आशीर्वचन के रूप में कुमाऊंनी बोली की कुछ पंक्तियां कही जाती हैं…।

“जी रये जाग रये, स्याव जस बुद्धि है जो, सूर्ज जस तरान है जो, आकाश बराबर उच्च है जैए धरती बराबर चकाव है जै,
दूब जस फलिये, हिमाल में ह्यूं छन तकए, गंग च्यू में पानी छन तक, सिल पिसि भात खाये, जाठि टेकि झाड़ जाये।”

इसका अर्थ है…

जीते और जागते रहना, लोमड़ी के जैसे चतुर और सूर्य की तरह तेज होना, आसमान के बराबर ऊचां और धरती के समान चौड़ा हो जाना, जमीन की दूब (घास) के समान मजबूत पकड़ हो, हिमालय में जब तक बर्फ है और गंगा जी में जब तक जल है तब तक जीवित रहना, बुढ़ापे में सिलबट्टे में पिसा हुआ चावल खाने तक जीवित रहना।

हरेला पर्व के अवसर पर छाई हुई प्राकृतिक हरियाली मानव मन की प्रवृत्ति में भी सुख शांति व खुशहाली भरकर लाती है, आस्था के इस पावन पर्व की अपनी एक अलग गरिमा एवं महिमा है। हरेला पर्व हमें अपनी संस्कृति के साथ-साथ पर्यावरण से भी जोड़ता है ।

किंतु हमारे हिस्से के पहाड़ में काफी कुछ बदल चुका है, आज पहाड़ों के अधिकांश गांवों में पलायन का ताला लगा हुआ है। जीवित संस्कृति की मिसाल के रूप में हरेला जैसे लोक पर्व आज भी पुरातन मान्यताओं के अनुसार अवश्य मनाए जाते हैं किंतु जिन पर्वों को गत कुछ वर्षों पहले गांव क्षेत्र एवं समाज पूरा एक होकर मनाता था, आज मात्र वह एक व्यक्ति और उसके परिवार तक ही सीमित रह गए हैं।

(लेखक चमोली के नारायणबगड़ से हैं और वर्तमान में गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र हैं।)

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this