Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना के 199 नए केस, शनिवार-रविवार को पूरे राज्य में लॉकडाउन रखने पर विचार
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 199 नए केस, शनिवार-रविवार को पूरे राज्य में लॉकडाउन रखने पर विचार

बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा 91 मामले ऊधम सिंह नगर से सामने आए। वहीं नैनीताल से 34, देहरादून से 27, हरिद्वार से 30, चमोली और पौड़ी से तीन-तीन तथा चंपावत से एक नया मामला सामने आया है।

उत्तराखंड में कोरोना का संकट चिंता बढ़ा रहा है। सूबे में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमण के 199 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3982 पहुंच गई है। राज्य में इस समय 904 एक्टिव केस हैं, जबकि 33 लोग राज्य से बाहर चले गए हैं। 2995 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चॉर्ज हो चुके हैं। लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए माना जा रहा है कि सरकार राज्य में लॉकडाउन को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकती है।

बृहस्पतिवार को सबसे ज्यादा 91 मामले ऊधम सिंह नगर से सामने आए। वहीं नैनीताल से 34, देहरादून से 27, हरिद्वार से 30, चमोली और पौड़ी से तीन-तीन तथा चंपावत से एक नया मामला सामने आया है। सूबे में अब तक 50 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 75.19 फीसदी है और डबलिंग रेट 27.19 दिन है।

 

Image

Image

Image

Image

उत्तराखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य सचिव और सचिव स्वास्थ्य के साथ विचार-विमर्श किया है। उन्होंने कहा कि हर संभव उपाय पर पूरी गहनता से विचार करते हुए आवश्यक कदम उठाए जाएं। जरूरी समझे जाने पर राज्य की सीमाएं सील करने और साथ ही पूरे प्रदेश में शनिवार और रविवार को पूरी तरह से लॉकडाउन लगाने पर गंभीरता से विचार किया जाए। जिन लोगों की होटलों में बुकिंग है उन्हें कुछ शर्तों के साथ आने की छूट रहे। साथ ही जरूरी कार्य से उत्तराखंड आ रहे लोगों को भी आने की इजाजत मिले।

हरिद्वार में सिडकुल की कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर की एक यूनिट से एक साथ 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद प्रशासन के साथ कंपनी प्रबंधन में हड़कंप मच गया है। जिला प्रशासन ने यूनिट में उत्पादन का काम बंद करा दिया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने कीं आठ बड़ी घोषणाएं, 1600 पदों पर जल्द होगी भर्ती

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित...

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...