Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ घरों में काम करने वाले से 49 लोगों को संक्रमण, सीएम त्रिवेंद्र ने बताई पूरी बात
उत्तराखंड न्यूज़ऊधम सिंह नगर

घरों में काम करने वाले से 49 लोगों को संक्रमण, सीएम त्रिवेंद्र ने बताई पूरी बात

कोरोना के खिलाफ लड़ाई कुछ ऐसी है, जहां हर एक शख्स की भागीदारी जरूरी है। कहीं पर एक भी शख्स ने लापरवाही बरती तो संक्रमण फैला। उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां एक घरेलू कामगार के चलते 49 लोगों को संक्रमण हो गया। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को मीडिया को बताया कि ऊधमसिंह नगर में 3 सुपर स्प्रेडर्स मिले हैं।

उन्होंने कहा कि समस्या यह थी कि वहां घरेलू कामगारों के बारे में कोई सूचना नहीं थी। ऐसे में एक घरेलू कामगार के कारण 49 लोग कोरोना की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि वहां लॉकडाउन सफल तरीके से लागू किया गया है। आपको बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने जिलेवार कोरोना के हालात की समीक्षा करने के बाद चार जनपदों में 2 दिन- शनिवार और रविवार को लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है।

माना जा रहा है कि इससे न सिर्फ संभावित कोरोना संक्रमित शख्स के घर में रहने से मामले रोकने में मदद मिलेगी बल्कि सैनिटाइजेशन का काम भी युद्ध स्तर पर किया जा सकेगा। दरअसल, देश के कई जिलों में इस समय ऐसा ही लॉकडाउन लगाया जा रहा है। कुछ राज्यों ने भी वापस लॉकडाउन शुरू किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...