Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड में कोरोना के 127 और मामले, हरिद्वार में सबसे ज्यादा 95 पॉजिटिव
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड में कोरोना के 127 और मामले, हरिद्वार में सबसे ज्यादा 95 पॉजिटिव

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 239 नए मामले सामने आए थे, सोमवार को भी 127 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इसके बाद राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 4642 हो गई है।
बीते दस दिन के भीतर उत्तराखंड में 1210 मामले आ चुके हैं।

Image

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को विभिन्न लैबों से 2359 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। जिनमें 127 मरीजों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। जबकि 2232 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। सबसे ज्यादा 95 कोरोना पॉजिटिव हरिद्वार जिले से सामने आए हैं, इसके अलावा देहरादून से 07, नैनीताल से 09, उत्तरकाशी से 07, टिहरी से 06, अल्मोड़ा से 03 कोरोना संक्रमित लोग मिले हैं।

ImageImage

राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों का रिकवरी रेट घटकर 69.19 % हो गया है। एक सप्ताह पहले यह 80% था। अबतक राज्य में कुल 3212 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। अब केवल 1338 एक्टिव मरीज अलग-अलग अस्पतालों व कोविड केयर सेंटरों में उपचाराधीन हैं। राज्य में इस महामारी से अब तक 55 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 37 पॉजीटिव मरीज अन्य राज्यों को भी चले गए हैं।

Image

समूचे राज्य में इस समय 116 कंटेनमेंट जोन हैं। इनमें हरिद्वार में सबसे ज्यादा 89, देहरादून में 7, ऊधम सिंह नगर में 17 और उत्तरकाशी में 3 कंटेनमेंट जोन शामिल हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...