Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में 48 जवानों समेत कोरोना के 369 नए मरीज बढ़े, मौतें भी 100 के पार
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में 48 जवानों समेत कोरोना के 369 नए मरीज बढ़े, मौतें भी 100 के पार

कोरोना कब जाकर खत्म होगा, यह सवाल हर देशवासी के मन में उठ रहा है। फिलहाल वैक्सीन पर सकारात्मक परिणाम मिल रहे हैं पर अगले 2-4 महीनों में वैक्सीन बनकर तैयार होने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सामाजिक दूरी की दवा पर ही बढ़ना होगा।

उत्तराखंड में जहां एक तरफ कोरोना के मरीजों की संख्या सैकड़ों में बढ़ रही है तो वहीं जवानों के लगातार संक्रमण की चपेट में आने का सिलसिला भी तेज होता जा रहा है। बीते 24 घंटों में प्रदेश में कुल 369 नए कोरोना केस आए, जिनमें आईटीबीपी के 34 जवान, सेना के 14 और 8 स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। अब कोरोना के मामलों की संख्या प्रदेश में 8,623 तक जा पहुंची है।

प्रदेश सरकार ने कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बेड की व्यवस्था कर ली है। इससे पहले गुरुवार शाम 7.30 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया था कि राज्य में कोरोना वायरस के 298 नए मामले सामने आए थे और राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 8552 हो गई थी। बाद में 9.30 बजे हेल्थ अपडेट आया जिसमें हरिद्वार जिले में 71 और लोगों में कोरोना का पुष्टि हुई और कुल नए मामले 369 हो गए।

ताजा मामलों में देहरादून से सबसे ज्यादा 68 मरीज बढ़े हैं। अगर बीते 7 दिनों में डबलिंग रेट देखें तो यह 28.14 दिन होता है। इसी प्रकार से अगर जिलेवार आंकड़े देखें तो भी सबसे ज्यादा 1938 केस के साथ देहरादून पहले पायदान पर है।

गुरुवार को उत्तरकाशी जिले में कोरोना संक्रमण के 34 नए मामले सामने आए हैं। ये सभी आइटीबीपी के जवान हैं। वहीँ बागेश्वर में 21 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिनमे से 14 सेना के जवान हैं। इसके अलावा देहरादून, पिथौरागढ़ व उधमसिंह नगर के अस्पतालों में कार्यरत 08 स्वास्थ्य कर्मियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है।

नए 369 मरीजों में से सबसे ज्यादा 109 कोरोना पॉजिटिव हरिद्वार से हैं। इसके अलावा देहरादून से 68, ऊधमसिंह नगर से 56, उत्तरकाशी से 34, नैनीताल से 33, टिहरी से 30, बागेश्वर से 21, चमोली से 09, अल्मोड़ा से 05, तथा पौड़ी और पिथौरागढ़ से दो-दो कोरोना संक्रमित बढ़े हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...