कोरोना काल में जब लोगों के पास खाने-पीने की किल्लत हो गई, रोजगार छूट गए, ऐसे में उत्तराखंड में एशियन सत्कर्मा मिशन जैसी सामाजिक संस्थाएं बेहतरीन काम कर रही हैं। स्वामी वीरेंद्रानंद जी महाराज के मार्ग निर्देश में फिलहाल यह अभियान आपदा प्रभावित लोगों, रेस्क्यू में लगे सेना के जवानों, पुलिसकर्मियों एवं फंसे हुए लोगों के लिए चामी में चलाया जा रहा है।
मिशन की ओर से ‘सत्कर्मा किचन’ संचालित किया जा रहा है, जिससे जरूरतमंदों को लगातार भोजन कराया जा रहा है।
स्वामी वीरेंद्रानन्द जी महाराज खुद मौके पर जाकर अभियान का निरीक्षण कर रहे हैं, जिससे लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो यह सुनिश्चित किया जा सके।
राहत शिविर में सत्कर्मा मिशन द्वारा सैनिटाइजेशन कराया गया, जिससे कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
स्वामी वीरेंद्रानंद महाराज सत्कर्मा किचन चला रहे अपने सदस्यों को अनवरत चलाने के लिए प्रेरित करते रहते हैं और लोगों की मदद में हाथ भी बंटाते हैं।






Leave a comment