Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चीन के कैम स्कैनर की जरूरत नहीं, हल्द्वानी के संदीप ने बनाया फोटोस्टेट ऐप
उत्तराखंड न्यूज़हरिद्वार

चीन के कैम स्कैनर की जरूरत नहीं, हल्द्वानी के संदीप ने बनाया फोटोस्टेट ऐप

भारत और चीन के बीच चल रही तनातनी के बीच भारत ने चीन को आर्थिक चोट पहुंचाने का फैसला लिया। डेटा चोरी कर विदेश भेजने के मामले में सख्त ऐक्शन लेते हुए भारत सरकार ने टिक-टॉक समेत 59 चीनी ऐप को बैन कर दिया था। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं से आत्मनिर्भर बनने की अपील करते हुए ऐप विकसित करने के क्षेत्र में काम करने को भी कहा।

पीएम से प्रेरणा लेकर 22 साल के संदीप होदकसिया ने एक फोटो स्टेट ऐप बनाया है। चीनी ऐप कैम स्कैनर को लोग काफी पसंद करते थे। चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगने के बाद से ही लोगों को एक स्कैनर की तलाश थी। ऐसे में संदीप ने फोटो स्टेट ऐप बनाया।

इस ऐप के जरिए आप किसी भी पेपर की फोटो खींचकर इसे पीडीएफ में बदल सकते हैं। भारत में बना यह ऐप हिंदी और अंग्रेजी भाषा में काम करता है। खास बात यह है कि चीनी ऐप से बिल्कुल अलग यह पूरी तरह से सुरक्षित है। यूजर को इस ऐप में किसी भी तरह के मालवेयर का खतरा नहीं है।

इस ऐप में कोई विज्ञापन भी नहीं आते हैं। ऐप का क्यूए हल्द्वानी की आईसीडीए टेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी ने तैयार किया है। टीम के साथी विवेक का कहना है कि क्यूए के तहत ब्लू प्रिंट, कोड रिव्यू, प्रोसेसिंग आदि को तैयार किया गया है।

डेवलपर का कहना है कि इस ऐप को बनाने में उन्हें सात दिन लगे। लगातार दिन-रात की मेहनत के बाद यह ऐप बन सका। यह ऐप 37 एमबी का है और फिलहाल एंड्रायड यूजर ही इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ऐप को कुछ ही घंटे में 2 हजार से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

संदीप का कहना है कि इस ऐप में लोगों की प्राइवेसी का विशेष ध्यान रखा गया है। यह ऐप यूजर से कैमरे के अलावा किसी अन्य तरह का एक्सेस नहीं मांगता है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...