Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में डरा रहे कोरोना के 5 दिनों के आंकड़े, रोज आ रहे 400 से ज्यादा मरीज
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में डरा रहे कोरोना के 5 दिनों के आंकड़े, रोज आ रहे 400 से ज्यादा मरीज

उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेज रफ्तार से बढ़ रहे हैं। राज्य में बीते 24 घंटों में 412 नये कोरोना संक्रमित मरीज पाए गये हैं वही एक दिन में ही कोरोना से 7 लोगों की मौत हो चुकी है जिसके बाद राज्य में कोरोना से मरने वालों का आकड़ा 207 पहुंच गया है।

उत्तराखंड में 412 नए संक्रमित मरीज सामने आने के बाद दो और जिलों में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 3 हजार पार चला गया हैं। इसके बाद अब प्रदेश में मरीजों की संख्या 15529 पहुंच गई है। चिंता की बात यह है कि लगातार 5 दिनों से 400 से ज्यादा कोरोना के मरीज बढ़ रहे हैं। यह रफ्तार डराने वाली है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, बीते 24 घंटों में सबसे अधिक मामले 131  हरिद्वार और 124 ऊधमसिंह नगर से सामने आए हैं।

पढ़ें- दिल्ली की जॉब में ग्रोथ नहीं, गांव में आकर मुर्गी पालन से कर रहे अच्छी कमाई

वहीं, नैनीताल में 66, देहरादून में 27, पौड़ी में 10, बागेश्वर में एक, चमोली में तीन, चंपावत में दो, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में 25 और उत्तरकाशी में 22 संक्रमित मरीज मिले हैं जबकि राज्य में 432 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अब तक 10912 संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि प्रदेश में अभी भी 4355 एक्टिव केस हैं।

राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 207 की मौत

उत्तराखंड में कोरोना से अब तक 207 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में मरीजों की डबलिंग दर 26.3 दिन और रिकवरी रेट 70.27 फीसदी है। आज प्राप्त हुए आकड़ों के अनुसार राज्य में 7 मरीजों की मौत हुई है। इनमें से 3 ऋषिकेश एम्स में, एक देहरादून और तीन सुशीला तिवारी हल्द्वानी से सामने आया है।

वहीं, अल्मोड़ा में 2, बागेश्वर में 1, चंपावत में 2, देहरादून में 103, हरिद्वार में 30, नैनीताल में 43, पौड़ी में 4, पिथौरागढ़ में दो, रुद्रप्रयाग में एक, टिहरी में 2, ऊधम सिंह नगर में 15 और उत्तरकाशी में 2 मौत के मामले सामने आए हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...