Saturday , 5 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना के 668 नए मामले, देहरादून में आज भी सबसे ज्यादा मरीज
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

उत्तराखंड में 24 घंटे में कोरोना के 668 नए मामले, देहरादून में आज भी सबसे ज्यादा मरीज

उत्तराखंड में 6 सितंबर को शाम 7 बजे आए हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 668 नए मामले पता चले हैं। इस दिन कुल 591 लोग ठीक होकर अपने घर गए हैं। अभी 14 हजार से ज्यादा लोगों के सैंपल्स का रिजल्ट नहीं आया है। इसके साथ ही उत्तराखंड में पिछले 7 दिनों में कोरोना का डबलिंग रेट 20.38 दिन हो गया है।

राज्य सरकार लगातार लोगों को मास्क पहनने, दो गज की दूरी बनाकर ही अपना कामकाज करने की सलाह दे रही है। उत्तराखंड सरकार के हेल्थ बुलेटिन में भी अब एक चित्र प्रकाशित किया जाने लगा है, जिसमें संदेश दिया गया है- मास्क न पहनना कोई समझदारी नहीं है।

Image

राज्य में अब कोरोना के कुल पॉजिटिव केस 24629 हो गए हैं। इसमें से 16573 लोग ठीक हो गए हैं। दूसरे राज्यों में 75 लोग चले गए और अभी ऐक्टिव केस 7640 हैं। वहीं 341 लोगों की कोरोना के चलते मौत हो गई।

पढ़ें- उत्तराखंड में कोराना संक्रमण दर 7.41 प्रतिशत पहुंची, देखिए 25वें हफ्ते के आंकड़े डरा रहे!

जिलेवार लिस्ट देखें तो आज सबसे ज्यादा कोराना के मामले देहरादून से ही आए। यहां 235 नए मरीज मिले हैं। अल्मोड़ा में 0, बागेश्वर में 6, चमोली में 18, चंपावत में 0, हरिद्वार में 103, नैनीताल में 39, पौड़ी गढ़वाल में 38, पिथौरागढ़ में 21, रुद्रप्रयाग में 31, टिहरी गढ़वाल में 54, ऊधम सिंह नगर में 69 और उत्तरकाशी में 54 संक्रमित लोग मिले हैं।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...