उत्तराखंड में फिर आए 1115 कोरोना केस, एक्टिव मामलों की संख्या 10,000 के करीब

उत्तराखंड में फिर आए 1115 कोरोना केस, एक्टिव मामलों की संख्या 10,000 के करीब

कोरोना के सबसे ज्यादा 290 मामले देहरादून, 269 हरिद्वार, 180 ऊधम सिंह नगर और 110 मामले नैनीताल में मिले हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 68, उत्तरकाशी में 51, टिहरी गढ़वाल में 46, पौड़ी में 31, रुद्रप्रयाग में 25, चमोली में 14, बागेश्वर में 13 और अल्मोड़ा में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के नए मामले आने का सिलसिला लगातार तेज होता जा रहा है। शनिवार को सूबे में कोरोना संक्रमण के 1115 नए केस मिले हैं। राज्य में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या 9781 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 30,336 लोगों को कोरोना का संक्रमण हुआ है, इनमें से 20,031 लोग स्वस्थ हुए। 122 इलाज के लिए राज्य से बाहर चले गए, 402 लोगों की जान बचाई नहीं जा सकी। शनिवार को 602 लोग स्वस्थ होकर विभिन्न अस्पतालों और कोविड केयर सेंटरों से डिस्चॉर्ज भी हुए।

Image

कोरोना के सबसे ज्यादा 290 मामले देहरादून, 269 हरिद्वार, 180 ऊधम सिंह नगर और 110 मामले नैनीताल में मिले हैं। इसके अलावा पिथौरागढ़ में 68, उत्तरकाशी में 51, टिहरी गढ़वाल में 46, पौड़ी में 31, रुद्रप्रयाग में 25, चमोली में 14, बागेश्वर में 13 और अल्मोड़ा में 8 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। राज्य में इस समय रिकवरी रेट 66.03% है।

15 मार्च से 12 सितंबर तक के समय को देखें तो पांच खास बातें ध्यान देने वाली हैं। राज्य में कोरोना संक्रमितों की आंकड़ा 30,000 के करीब पहुंच गया है। 20,000 लोग इस संक्रमण से ठीक हुए हैं। इस समय 10,000 के करीब एक्टिव केस हैं। 400 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, संक्रमण की दर 6.23% पहुंच गई है। यह अब तक का  सबसे ऊंचा स्तर है।

 

 

 

 

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this