Home उत्तराखंड न्यूज़ देहरादून राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीएम का ऐलान, माफिया तंत्र से मुक्ति के लिए एक होना होगा
देहरादूनउत्तराखंड न्यूज़

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सीएम का ऐलान, माफिया तंत्र से मुक्ति के लिए एक होना होगा

हमें भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने की जरूरत है। माफिया तंत्रों जो अवैध रूप से प्रदेश के अन्दर घुसने का प्रयास करते हैं, चाहे नशा माफिया हो, खनन माफिया हो, वन माफिया हो इनके खिलाफ एक होकर हमें लड़ना है। राज्य सरकार माफिया तंत्र से मुक्ति के लिए संकल्पबद्ध है। सरदार बल्लभ भाई पटेल का जीवन हमें प्रेरणा और बल देगा।

राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर देहरादून पुलिस लाईन में रैतिक परेड का आयोजन किया गया इसमें सीएम त्रिवेन्द सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया व राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई।

 

सीएम ने चमोली जिले के थाना पोखरी को सर्वश्रेष्ठ थाना चयनित होने पर ट्राॅफी एवं एक लाख रूपये का चेक देकर सम्मानित किया। कृपाराम शर्मा को विशिष्ट सेवा पदक, वंशबहादुर यादव, राजेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, यशपालसिंह को सराहनीय सेवा पदक व इंस्पेक्टर भारत सिंह को उत्कृष्ट विवेचना साइबर क्राइम के लिए सम्मान से नवाजा गया।

 

इस मौके पर सीएम ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल ने देश की आजादी के लिए लंबा संघर्ष किया। आजादी के बाद उन्होंने मजबूत इच्छा शक्ति से देश की रियासतों को मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया। किसी भी देश, राज्य एवं बल की मजबूती के लिए एकता होना सबसे जरूरी है। समाज की शक्ति एकता से ही बढ़ती है। सरदार वल्लभभाई पटेल ने समाज के हर वर्ग के समान विकास के लिए प्रयास किए। उन्होंने प्रशासनिक तंत्र और पुलिस को मजबूती देने का कार्य किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से सरदार वल्लभ भाई पटेल के ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का सपना साकार हो रहा है।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी ने कहा कि लोह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल की स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका रही और अनेक रियासतों का विलय कर उन्होंने देश को एकता के सूत्र में पिरोने का कार्य किया। सरदार पटेल की जन्म जयन्ती के उपलक्ष में उत्तराखंड पुलिस द्वारा 21 से 31 अक्टूबर तक अनेक कार्यक्रम आयोजित किए।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...