Home उत्तराखंड न्यूज़ सीएम त्रिवेंद्र ने निभाया वादा, गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के विकास पर खर्च होंगे 25,000 करोड़
उत्तराखंड न्यूज़चमोली

सीएम त्रिवेंद्र ने निभाया वादा, गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी के विकास पर खर्च होंगे 25,000 करोड़

यह पहला मौका था जब ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में सीएम त्रिवेंद्र ने आईटीबीपी और पुलिस परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही।

मार्च के महीने में जब बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण स्थित भराड़ीसैंण को उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाने का ऐलान किया था, तब कई लोगों ने ये सवाल खड़े किए थे कि क्षेत्र के विकास के रोडमैप के बिना ये महज घोषणा बनकर रह जाएगी। इस ऐलान के समय मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह भावुक थे। उन्होंने कहा था कि गैरसैंण हमारी भावनाओं का प्रतीक है और उनकी सरकार यहां के विकास के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगी।

Image

नौ नवंबर को उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने गैरसैंण के विकास के लिए घोषणाओं की झड़ी लगा दी। उन्होंने कहा कि गैरसैंण में अगले 10 वर्षों में योजनाबद्ध तरीके से ग्रीष्मकालीन राजधानी विकसित की जाएगी। इसके नियोजित विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित होगी। ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र के नियोजित विकास के लिए 25000 करोड़ के बजट का प्रबंध किया जाएगा। इतना ही नहीं पहाड़ के लोगों को राहत देने के लिए जिला विकास प्राधिकरण के नियमों में शिथिलता लाई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने चमोली जिले के विकास के लिए एक दर्जन से अधिक घोषणाएं कीं।

यह भी पढ़ेंः स्थापना दिवस पर पीएम मोदी बोले, नई ऊंचाइयां छूता रहे उत्तराखंड, योगी आदित्यनाथ ने भी दी बधाई

Image

यह पहला मौका था जब ग्रीष्मकालीन राजधानी बनने के बाद भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस समारोह में सीएम त्रिवेंद्र ने आईटीबीपी और पुलिस परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान गैरसैंण के विकास के लिए एक के बाद एक कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं।

यह भी पढ़ेंः बदल रही तस्वीर, विकास की रफ्तार पकड़ रहा 20 साल का युवा उत्तराखंड

Image

उन्होंने कहा कि ग्रीष्मकालीन राजधानी में भी राजधानी की तर्ज पर ही अवस्थापना सुविधाएं मुहैया की जायेंगी। इसके लिए एक मास्टर प्लान बनाया जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित एक उच्च स्तरीय कमेटी इस प्लान को तैयार करेगी। कमेटी में विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञ शामिल होंगे। ग्रीष्मकालीन राजधानी का स्वरूप अगले 10 वर्षों में सबके सामने होगा। इस अवधि में इसके विकास पर तकरीबन 25000 करोड़ का बजट खर्च किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला विकास प्राधिकरणों की वजह से भवन निर्माण में आ रही दिक्कतों को देखते हुए सरकार ने एक कमेटी गठित की थी, जिसकी रिपोर्ट के आधार पर अब प्राधिकरण के नियमों में शिथिलता प्रदान की जाएगी। एक और महत्वपूर्ण घोषणा में मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह के 5 लाख तक के उत्पाद सरकार खरीदेगी, जिससे उनके सामने उत्पादों के विपणन की समस्या नहीं आएगी। सर्वाधिक पलायन वाले 500 गांवों को चिन्हित कर वहां के स्वयं सहायता समूहों को सरकार मामूली ब्याज दर पर मुहैया करायेगी। उन्होंने शहरी क्षेत्रों के गरीब तबके के लोगों को मात्र 100 रुपये शुल्क में पानी का कनेक्शन देने की भी घोषणा की। अब तक इसके लिए 6000 रुपये प्रति कनेक्शन शुल्क लिया जाता था।

सीएम त्रिवेंद्र ने कहा कि भ्रष्‍टाचार पर अंकुश के लिए नया हेल्‍पलाइन नंबर जारी किया जाएगा। वहीं, सीमांत पर 11 पुलिस आउटपोस्‍ट बनेंगी। जिला विकास प्राधिकरणों में मानचित्र पास करने की प्रक्रिया का शिथिलता। सीएम ने कहा कि राज्‍य की निर्यात नीति बनाई जाएगी।

इससे पहले, राजधानी देहरादून समेत राज्यभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्यमंत्री ने सोमवार सुबह देहरादून में राज्य स्थापना दिवस पर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके पुलिस लाइन में राज्यपाल बेबी रानी मौर्य के साथ परेड में शिरकत की। राज्य स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री की ओर से की कई घोषणाएं की गई।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए बंद, 19 अक्टूबर को गोपेश्वर पहुंचेगी उत्सव डोली

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चतुर्थ केदार बाबा रुद्रनाथ के कपाट शीतकाल के लिए...

उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी पर सार्वजनिक अवकाश, मुख्यमंत्री धामी ने दी शुभकामनाएं

उत्तराखंड में शारदीय नवरात्र की महानवमी के अवसर पर सोमवार, 19 अक्टूबर...