Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार लोकसभा के महासचिव नियुक्त
उत्तराखंड न्यूज़देहरादून

उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव उत्पल कुमार लोकसभा के महासचिव नियुक्त

लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी उत्पल कुमार सिंह लोकसभा सचिवालय और लोकसभा के महासचिव के पद पर नियुक्त किया है। उत्तराखंड कैडर के 1986 बैच के आईएएस रहे उत्पल कुमार सिंह का दर्जा कैबिनेट सचिव के समान होगा। उनकी नियुक्ति 1 दिसंबर, 2020 से प्रभावी होगी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्य सचिव रहे उत्पल कुमार इससे पहले लोकसभा सचिवालय के सचिव के पद पर कार्य कर रहे थे। वह लोकसभा की पहली महिला महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव की जगह लेंगे।

34 वर्ष के समृद्ध और विविध प्रशासनिक अनुभव से सम्पन्न, वरिष्ठ सिविल सेवक रहे उत्पल कुमार ने केंद्र और राज्य सरकारों में अर्थव्यवस्था एवं शासन के क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है। इस अवधि के दौरान उन्होंने अवसंरचना और विशेषकर लोक कार्य, ऊर्जा एवं सूचना प्रौद्योगिकी; कृषि और बागवानी; मानव संसाधन; पुलिस और कार्मिक प्रबंधन; सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों का प्रबंधन; विश्व बैंक और अन्य विदेशी सहायता प्राप्त परियोजनाओं का प्रबंधन और हरिद्वार में अर्ध कुंभ जैसे महोत्सव के प्रबंध आदि जैसे विविध क्षेत्रों में नीति-निर्माण और प्रबंध कार्य किया है ।

उत्तराखंड के मुख्य सचिव के रूप में लगभग 2 वर्ष 9 महीने के अपने कार्यकाल में उन्होने राज्य और अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों के प्रबंधन और नीति निरूपण का कार्य दक्षतापूर्वक किया। उत्तराखंड के मुख्य सचिव का पदभार संभालने से पूर्व उन्होंने उत्तराखंड सरकार में उच्चतर शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव तथा गृह सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव सहित विभिन वरिष्ठ पदों पर अपनी सेवाएं प्रदान कीं। उन्होंने केंद्र में भी कृषि और कृषक कल्याण मंत्रालय के अपर सचिव सहित अनेक महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है।

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...