Friday , 4 September 2026
Home Uncategorized केदारनाथ आपदा कवरेज करने वाले पत्रकार सम्मानित
Uncategorizedउत्तराखंड न्यूज़

केदारनाथ आपदा कवरेज करने वाले पत्रकार सम्मानित

DSC_0257उत्तराखंड आपदा के दौरान कवरेज कर रहे पत्रकारों को दिल्ली के पैरा मेडिकल इंस्टीट्यूट (डीपीएमआई) द्वारा सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में न्यूज चैनल, समाचार एजेंसी और विभिन्न अखबारों के पत्रकारों को शाल, प्रशस्ति पत्र और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में दिल्ली से केदारनाथ कवरेज करने गए पत्रकार तो शामिल थे, साथ ही जो पत्रकार पहाड़ी क्षेत्र में रहकर पत्रकारिता करते है उन्हें भी सम्मानित किया गया।

इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित मुख्य अतिथि थी उन्होंने कहा कि केदारनाथ की आपदा को रोकना किसी के बस में नहीं था लेकिन पत्रकारो ने जो कार्य किया वह असाधारण नहीं था।

DSC_0168उन्होंने कहा कि इस आपदा से कई लोग आहत हुए हैं लेकिन पत्रकारों ने विपरीत स्थितियों में समस्या को दुनिया के सामने रखा जो कि सराहनीय था लेकिन पत्रकारों को सम्मानित करने की पहल करना भी सराहनीय है।

इस सम्मान की पहल के लिए शीला दीक्षित ने डीपीएमआई के अध्यक्ष डा विनोद बछेती को धन्यवाद दिया।

DSC_0174इस अवसर पर जिन पत्रकारों को सम्मानित किया गया उनमें सुशील बहुगुणा और हृदेश जोशी (एनडीटीवी), मंजीत नेगी (इंडिया टीवी), मनोज कंडवाल (सहारा टीवी), सुनील नवप्रभात (ईटीवी, उत्तरकाशी), अमनदीप भट्ट (टीवी100, घनसाली), कलूडा अभिनव (यूनीवार्ता), वेद विलास उनियाल (अमर उजाला), संदीप थपलियाल (अमर उजाला, रूद्रप्रयाग), मोहित डिमरी (राष्ट्रीय सहारा, रूद्रप्रयाग), अनुराग उनियाल (दैनिक जागरण, नई टिहरी) और राजेश बर्थवाल (फोटोग्राफर दैनिक जागरण, देहरादून) सहित 13 पत्रकारों को सम्मानित किया है।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...