Friday , 4 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ हिमगिरी के छात्रों का विधानसभा भ्रमण
उत्तराखंड न्यूज़

हिमगिरी के छात्रों का विधानसभा भ्रमण

02हिमगिरी ज़ी विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, मीडिया एवं संचार विभाग के अंतर्गत एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने 20 सितम्बर को उत्तराखण्ड विधानसभा का भ्रमण किया और विधान सभा की दर्शक दीर्घा से सदन की जीवंत कार्यवाही देखते हुए भारतीय राजनीति और राजव्यवस्था के विभिन्न पहलुओं को समझा। इस दौरान छात्र-छात्राएं सदन में सरकार और विपक्ष के बीच विभिन्न जनपक्षीय विषयों पर होने वाली चर्चा एवं बहस के गवाह बने।

04छात्र-छात्राओं ने इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष श्री गोविंद कुंजवाल से मुलाकात की। मुलाकात के बाद विद्यार्थियांे ने अध्यक्ष महोदय को एक ज्ञापन दिया जिसमें सरकारी विभागों में सूचना अधिकारी, जन संपर्क अधिकारी, सम्पादक, उपसंपादक, आदि मीडिया और संचार से जुड़े पदों पर न्यूनतम शैक्षिक योग्यता मेें पत्रकारिता एवं जनसंचार (स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा) की अनिवार्यता करने हेतु आवश्यक कदम उठाने की मांग की। इसके जवाब में माननीय अध्यक्ष जी ने विद्यार्थियों को भरोसा दिलाया कि वे इस दिशा में उचित कदम उठाते हुए सरकार को अग्रसारित करेंगे।

पत्रकरिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में करियर बनाने जा रहे छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक संस्थाओं और मीडिया का व्यावहारिक ज्ञान दिलाने के उद्देश्य से समय समय पर विश्वविद्यालय द्वारा शैक्षिक भ्रमण आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में एम.ए. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं को उत्तराखण्ड विधान सभा की कार्यवाही देखने का मौका मिला।

05इस दौरान छात्रों ने पूर्व मुख्यमंत्री श्री रमेश पोखिरीयाल निशंक से भी भेंट की। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों के साथ सांस्कृतिक अभिव्यक्ति, मीडिया एवं संचार विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो चक्रधर कंडवाल, असिस्टेंट प्रोफेसर पूजन नेगी मौजूद थे। भ्रमण में शामिल होने वाले विद्यार्थियों में नबीला खान, अनिल सिंह, उदिता, शालिनी, अखिल जोशी, पुष्पक, स्तुति मिश्रा, नमिता नौडियाल, देवेन्द्र, पृथा, दुष्यंत, ज़ोहा, टोनिला, पूजा, प्रियंका, अभिषेक आदि मौजद रहे।

हिलमेल ब्यूरो

Written by
Y S Bisht

लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद कई टीवी प्रोग्राम के लिए काम किया। एशिया डिफेंस न्यूज़ इंटरनेशनल (अडनी) से जुड़े। यह एजेंसी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, मणिपुरी और असमिया में अपनी सेवाएं देती है। इसके अलावा एशिया डिफेंस न्यूज के नाम से एक मासिक पत्रिका भी निकालती थी। वर्ष 2013 में जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर हिल-मेल वेबसाइट शुरू की। फरवरी 2016 से हिल-मेल में बतौर संपादक कार्यरत। मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

प्रेशर हॉर्न पर अब सख्ती, दूसरी बार पकड़े जाने पर ₹10 हजार चालान

उत्तराखंड में वाहनों में प्रेशर हॉर्न लगाने और उनका अनावश्यक इस्तेमाल करने...