Home उत्तराखंड न्यूज़ पौड़ी के डीएम धीराज गर्ब्याल का नैनीताल ट्रांसफर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में भी बदलाव
उत्तराखंड न्यूज़देहरादूनपौड़ी गढ़वाल

पौड़ी के डीएम धीराज गर्ब्याल का नैनीताल ट्रांसफर, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत में भी बदलाव

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी गई हैं। पौड़ी के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को नैनीताल भेज दिया गया है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत के डीएम भी बदले गए हैं।

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एक दर्जन से अधिक आईएएस अधिकारियों को नई नियुक्तियां दी गई हैं। पौड़ी के जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल को नैनीताल भेज दिया गया है। अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और चंपावत के डीएम भी बदले गए हैं।

धीराज गर्ब्याल को पौड़ी में कई इनोवेटिव पहल करने का श्रेय जाता है। हाल ही में उनके द्वारा तैयार कराए गए कंडोलिया थीम पार्क का सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उद्घाटन किया था। उन्होंने कुछ समय पहले पौड़ी की नयार घाटी में एडवेंचर स्पोर्ट्स समिट भी कराई थी।

आर मीनाक्षी सुंदरम से डीजी एजुकेशन का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। वहीं नैनीताल के डीएम सविन बंसल को अपर सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में भेजा गया है। उन्हें निदेशक एनएचएम भी बनाया गया है। पिथौरागढ़ के डीएम विजय कुमार जोगदांडे पौड़ी के नए डीएम होंगे। वहीं अल्मोड़ा के डीएम नितिन सिंह भदौरिया को अपर सचिव विद्यालयी शिक्षा (प्राथमिक एवं माध्यमिक) विभाग और महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बनाया गया है। चंपावत के जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडे अल्मोड़ा के नए डीएम बनाए गए हैं। हरिद्वार के सीडीओ आईएएस विनीत कुमार को चंपावत का नया डीएम बनाया गया है।  आईएएस सुश्री सोनिका मिशन निदेशक एनएचएम का अतिरिक्त प्रभार ले लिया गया है। वहीं आनंदर स्वरूप को पिथौरागढ़ का नया डीएम बनाया गया है।

 

 

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

HillMail Magazine – September 2026

HillMail Sep 2026
पत्रिकाओं के सभी अंक देखें

Related Articles

भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए रामशरण नौटियाल, जुबिन नौटियाल के पिता हैं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष

उत्तराखंड की राजनीति में सोमवार को एक अहम घटनाक्रम सामने आया। देहरादून...

उत्तराखंड में अगले चार महीने में 2000 पदों पर भर्ती की तैयारी, UKSSSC का परीक्षा कैलेंडर जारी

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए महत्वपूर्ण...