Sunday , 6 September 2026
Home उत्तराखंड न्यूज़ चमोली चमोली आपदा : जिन इलाकों का संपर्क टूटा, वहां जान पर खेलकर मदद पहुंचा रहे जवान, देखिए वीडियो
चमोलीउत्तराखंड न्यूज़

चमोली आपदा : जिन इलाकों का संपर्क टूटा, वहां जान पर खेलकर मदद पहुंचा रहे जवान, देखिए वीडियो

7 फरवरी को उत्तराखंड के चमोली जिले में आई आपदा के बाद एक तरफ लापता लोगों और मृतकों के परिवारों का दर्द है तो दूसरी तरफ कुछ गांव ऐसे हैं जहां खाने-पीने की काफी दिक्कत हो रही है। उस रोज आया सैलाब बाजार और शहर से गांवों को जोड़ने वाले पुल को बहा ले गया। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित सीमांत गांव क्षेत्र रेणी में लोगों की समस्या दूर करने के लिए सरकार के साथ उत्तराखंड पुलिस के जवान देवदूत बनकर आगे आए हैं।

उत्तराखंड पुलिस के SDRF के जवान जिप लाइन के माध्यम से खाद्य एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचा रहे हैं। पास में ही झूला पुल बनाकर शुरू किया गया जिससे लोगों को सामान एवं अन्य जरूरी चीजें पहुंचाई जा सकें।

उत्तराखंड पुलिस की ओर से शेयर किया गया यह वीडियो देखिए। पहाड़ों के बीच से बहती नदी है तो ऊपर से रस्सी के सहारे अपनी जान जोखिम में डालकर जवान लोगों तक खाने-पीने का सामान पहुंचाकर लौटता दिखाई देता है। इस वीडियो में सुनाई पड़ती आवाज बहती नदी की धार से आ रही है। जरा सोचिए, जरा सी चूक हुई तो जान मुश्किल में आ सकती है पर हमारे जांबाज जवानों का समर्पण भाव ही है कि वे अपने जान की फिक्र किए बिना देवदूत बनकर गांववालों की मदद कर रहे हैं।

ऋषिगंगा नदी में बनी झील… भूगर्भ विज्ञानी डॉ. राणा ने मौके पर जाकर दिखाया वीडियो

Written by
Hill Mail

हिल-मेल का प्रयास जनमानस की आवाज को सही स्तर तक पहुंचाना है। हमने कोशिश की है कि हिल-मेल पहाड़ से जुड़े जनमानस के बीच एक मंच और एक अभियान के रूप में आगे बढ़े। हिल-मेल प्रयत्न कर रहा है कि हिमालय के आंचल में रोजाना की घटने वाली सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, धार्मिक और दैवीय घटनाओं की जानकारी जल्दी से जल्दी लोगों को मिलती रहे।

Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles