घबराया पाकिस्तान करा रहा NSA डोभाल की रेकी, जैश के आतंकी के पास मिला ऑफिस का वीडियो, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घबराया पाकिस्तान करा रहा NSA डोभाल की रेकी, जैश के आतंकी के पास मिला ऑफिस का वीडियो, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

मीडियो रिपोर्टों के मुताबिक, यह रेकी पिछले साल की गई। इस आतंकी ने सरदार पटेल भवन के अलावा दिल्‍ली में कई अहम जगहों की रेकी की। पूछताछ में NSA डोभाल के ऑफिस की रेकी का खुलासा होने के बाद उनके ऑफिस और घर का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल का खौफ पाकिस्तान और उसके इशारे पर चलने वाले आतंकी संगठनों में इस कदर है कि अब वह NSA की रेकी करवा रहा है। जैश-ए-मोहम्‍मद से जुड़े एक आतंकी हिदायतुल्‍लाह की गिरफ्तारी से खुलासा हुआ है कि उसने पाकिस्‍तानी हैंडलर के कहने पर NSA डोभाल के ऑफिस की रेकी की थी। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद NSA डोभाल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कश्मीर के शोपियां के रहने वाले मलिक को 6 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

मीडियो रिपोर्टों के मुताबिक, यह रेकी पिछले साल की गई। इस आतंकी ने सरदार पटेल भवन के अलावा दिल्‍ली में कई अहम जगहों की रेकी की। पूछताछ में NSA डोभाल के ऑफिस की रेकी का खुलासा होने के बाद उनके ऑफिस और घर का सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया है। उड़ी सैन्य शिविर पर हुए आतंकी हमले के बाद 2016 में पीओके में सर्जिकल स्‍ट्राइक्‍स और उसके बाद 2019 में पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट पर हुई एयर स्‍ट्राइक के सूत्रधार रहे अजीत डोभाल पाकिस्‍तान की आंख में चुभते रहे हैं।

हिदायतुल्‍लाह मलिक नाम के इस आतंकी के खिलाफ जम्‍मू के गंगयाल थाने मं एफआईआर दर्ज कराई गई है। वह जैश के फ्रंट ग्रुप ‘लश्‍कर-ए-मुस्‍तफा’ का चीफ है। उसके पास से गिरफ्तारी के वक्‍त हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया था। उसने पूछताछ में बताया कि वह 24 मई 2019 को श्रीनगर से दिल्‍ली की फ्लाइट लेकर आया था। यहां उसने NSA डोभाल के ऑफिस का वीडियो बनाया। इस वीडियो को उसने अपने पाकिस्तानी हैंडलर को व्हाट्सएप के जरिये भेजा। इसके बाद वह बस से कश्‍मीर लौट गया।

कई मीडिया रिपोर्टों में खुफिया एजेंसियों के हवाले से कहा गया है कि पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन जम्मू-कश्मीर में दोबारा आतंक फैलाने की साजिश में जुटे हुए हैं। खुफिया एजेंसियों ने गृह मंत्रालय को बताया है कि जम्मू-कश्मीर में जम्मात-ए-इस्लामी लश्कर, जैश, हिजबुल मुजाहिदीन को भारी फंड मुहैया कराने में जुटा हुआ है। पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के जरिये, दुबई तुर्की के रास्ते फंडिंग मुहैया कराई जा रही है।

जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस से पूछताछ में उसने यह भी बताया कि 2019 में सांबा सेक्‍टर के सीमा से सटे इलाके का दौरा किया था। उसके साथ समीर अ‍हमद डार भी था, जिसे 21 जनवरी को 2020 पुलवामा आतंकी हमले में संलिप्‍तता के लिए गिरफ्तार किया गया था। मलिक ने मई 2020 में एक और आत्‍मघाती हमले के लिए हुंडई सैंट्रो कार उपलब्‍ध कराई थी।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this