जब-जब मुसीबत में फंसे प्रदेश के लोग, हेलीकॉप्टर के जरिये पहुंचाई गई मदद

जब-जब मुसीबत में फंसे प्रदेश के लोग, हेलीकॉप्टर के जरिये पहुंचाई गई मदद

पहाड़ी प्रदेश होने के नाते उत्तराखंड की चुनौतियां भी दूसरे राज्यों से अलग हैं। यहां जब कोई बीमार हो, या आपदा या कोई हादसा हो तो स्थानीय लोगों के सामने मैदानी इलाकों की तुलना में अस्पताल पहुंचने में भारी मुश्किल पेश होती है। ऐसे में सीएम रावत ने जनहित में बड़ी भूमिका निभाई है।

ठेठ पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में गंभीर रोगियों व दुर्घटना में घायल लोगों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा वरदान साबित हो रही है। सरकार लगातार प्रयासरत है कि तत्काल उपचार के अभाव में किसी व्यक्ति की जान नहीं जानी चाहिए। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि जब कभी भी एयर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने में अधिकृत एविएशन कंपनियां असफल रहीं तो उन्होंने राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर भेजकर अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभाया।

शनिवार को चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में हुई मैक्स दुर्घटना के दो घायल व्यक्तियों को भी राज्य सरकार का हेलीकॉप्टर एम्स ऋषिकेश लेकर आया। यह कोई पहला या दूसरा मौका नहीं है जब मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किसी गंभीर मरीज को एयर लिफ्ट कराने के निर्देश दिए हों बल्कि राज्य में सत्तासीन होने के बाद से मुख्यमंत्री गंभीर रोगियों और दुर्घटना के घायलों को एयर लिफ्ट करवाकर उनके अमूल्य जीवन को बचाने की पूरी कोशिश करते नजर आए हैं। ठीक उस तरह जैसे किसी परिवार का मुखिया अपने परिजनों की फिक्र करता है।

उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। पहाड़ी इलाकों में सड़क दुर्घटना होने की स्थिति में कई बार घायलों को उच्च चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाने में स्वाभाविक देरी हो जाती है। चूंकि किसी भी सड़क हादसे, गंभीर रोग (हार्ट अटैक, गर्भावस्था आदि) में समय पर उपचार का बेहद अहम रोल होता है। ऐसे मौकों पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की दरियादिली देखने को मिलती है।

पर्वतीय क्षेत्रों में होने वाले हादसों और गंभीर रोगियों को देखते हुए उत्तराखंड सरकार ने विगत वर्ष हेरिटेज एविएशन के साथ करार कर एयर एंबुलेंस की सेवा प्रारंभ की है जिसके लिए एम्स ऋषिकेश में हेलीपैड भी तैयार किया गया है। यह एयर एम्बुलेंस मरीजों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। किसी मौके पर निजी कंपनी का हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं होने की दशा में मुख्यमंत्री जी अपना सरकारी हेलीकॉप्टर घायलों को एयर लिफ्ट कराने के लिए भेज रहे हैं।

वर्ष 2018 जुलाई माह में उत्तरकाशी में बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिस पर 14 गंभीर घायलों को तत्काल हेली से हायर सेंटर पहुंचाया गया। इसी तरह मार्च 2019 में जब मुख्यमंत्री पौड़ी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्हें सूचना मिली कि जीआईसी गोपेश्वर में तैनात एक शिक्षक का एक्सीडेंट हो गया है। फौरन सीएम ने अपना चॉपर भेजा और शिक्षक को एयर लिफ्ट करा उनकी जान बचाने में सहयोग किया।

इसी तरह, मार्च 2020 में पौड़ी के कोट ब्लॉक में भालू के हमले में घायल दो महिलाओं को भी सरकारी चॉपर से एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराकर उनकी जान बचाने का कार्य किया। वहीं, बीते वर्ष पहले पौड़ी के और फिर अप्रैल माह में गैरसैंण के वरिष्ठ पत्रकार को हृदयाघात हो जाने पर मुख्यमंत्री ने तत्काल अपना सरकारी हेलिकॉप्टर भेजकर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया।

Hill Mail
ADMINISTRATOR
PROFILE

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked with *

विज्ञापन

[fvplayer id=”10″]

Latest Posts

  • यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित

    यमकेश्वर के लाल और उत्तराखंड के गौरव पत्रकार मनजीत नेगी सीडीएस कमेंडेशन पत्र से हुए सम्मानित0

    सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ कमेंडेशन मेडल और प्रशंसा पत्र से किया सम्मानित, आजतक के कार्यकारी संपादक मनजीत नेगी को रक्षा क्षेत्र में उनकी निर्भीक पत्रकारिता के लिए चीफ ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया गया। सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित होने वाले ये देश के एक मात्र रक्षा पत्रकार हैं। सीडीएस ऑफ़ डिफेंस स्टाफ़ जनरल अनिल चौहान ने ३० मई को सेवानिवृत होने से पूर्व कई तीनों सेनाओं के कई अधिकारियों और जवानों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेनाओं के अलावा समाज के अलग अलग क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य करने वाले कुछ चुनिंदा लोगों को सीडीएस कमनडेशन मेडल से सम्मानित किया। मनजीत नेगी उनमें से एक हैं। मनजीत नेगी पत्रकारिता के क्षेत्र में। पिछले 25 साल से कार्यरत हैं।

    READ MORE
  • अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट

    अंडमान में मानसून की दस्तक, उत्तर भारत में लू का कहर; 22 मई तक हीटवेव का अलर्ट0

    देश में मौसम ने दो अलग-अलग रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। एक ओर दक्षिण-पश्चिम मानसून ने अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दस्तक देकर बारिश की उम्मीद जगा दी है, वहीं दूसरी ओर उत्तर और मध्य भारत के कई राज्य भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू चलने का अलर्ट जारी किया है।

    READ MORE
  • ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ

    ऑपरेशन सिंदूर का शेर: स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की वीरता ने दुश्मन के दिल में पैदा किया खौफ0

    भारतीय वायुसेना के जांबाज योद्धाओं की बहादुरी की कहानियां हमेशा देशवासियों के भीतर गर्व और राष्ट्रभक्ति की भावना जगाती रही हैं। ऐसी ही एक प्रेरणादायक कहानी है स्क्वाड्रन लीडर रिजवान मलिक की, जिन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अदम्य साहस, असाधारण नेतृत्व और अद्भुत युद्ध कौशल का परिचय देकर भारतीय वायुसेना का मान बढ़ाया। दुश्मन के इलाके में आधी रात को अंजाम दिए गए इस बेहद जोखिम भरे मिशन में उन्होंने जिस धैर्य और सटीकता के साथ कार्रवाई की, वह आज भारतीय सैन्य इतिहास में वीरता की मिसाल बन चुकी है।

    READ MORE

Follow Us

Previous Next
Close
Test Caption
Test Description goes like this